चकरभाठा में डॉ. मुखर्जी की जयंती; विधायक निवास ‘परसदा’ में बोदरी के नवनियुक्त एल्डरमैनों का ऐतिहासिक अभिनंदन।
चकरभाठा में डॉ. मुखर्जी की जयंती; विधायक निवास ‘परसदा’ में बोदरी के नवनियुक्त एल्डरमैनों का ऐतिहासिक अभिनंदन
शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर बूथ क्रमांक 265 में जुटे दिग्गज, जनसंघ के संस्थापक को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के परसदा आवास पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब
शंखनाद, पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच नवनियुक्त एल्डरमैनों का हुआ आत्मीय शाल-श्रीफल सम्मान।बिलासपुर, नगर पालिका परिषद बोदरी मंडल के चकरभाठा स्थित बूथ क्रमांक 265 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रवादी विचारक, प्रखर शिक्षाविद एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
यह गरिमापूर्ण आयोजन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी श्री नितिन नबीन जी, माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी, माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री भूपेन्द्र सवन्नी जी के संगठनात्मक आह्वान और प्रेरणा से बूथ स्तर तक बेहद प्रभावी ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर उनके राष्ट्र निर्माण, अखंड भारत एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित जीवन, त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
गरिमामयी बूथ स्तरीय सांगठनिक उपस्थिति
चकरभाठा के इस मुख्य बूथ स्तरीय कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश पाण्डेय , पेगन वर्मा जी, मंडल अध्यक्ष लव श्रीवास , मंडल महामंत्री दीपक वर्मा जी, एल्डरमैन सुनील मालघानी जी, ज्योति कुलदीप जी, घासी श्रीवास जी,बलदेव गोस्वामी जी सहित मंडल के समस्त ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
परसदा विधायक निवास में ऐतिहासिक सांगठनिक उत्सव
चकरभाठा में संकल्प सभा के गरिमापूर्ण समापन के तुरंत बाद, उत्सव का कारवां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के निज निवास स्थान ‘परसदा’ पहुँचा। यहाँ का नजारा किसी महा-उत्सव जैसा था; जैसे ही नवनियुक्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता परसदा पहुँचे, कार्यकर्ताओं के गगनभेदी सांगठनिक नारों, पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की थाप और आतिशबाजी के अभूतपूर्व उत्साह से पूरा परसदा परिसर गूंज उठा। कार्यकर्ताओं के इस अपार स्नेह ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमयी बना दिया।
शाल-श्रीफल से एल्डरमैनों का नागरिक अभिनंदन
परसदा निवास पर आयोजित इस गरिमापूर्ण समारोह में मुख्य अतिथि विधायक धरमलाल कौशिक जी ने नगर पालिका परिषद बोदरी के सभी नवनियुक्त एल्डरमैन साथियों का मंच पर आत्मीय स्वागत किया। विधायक जी ने स्वयं सभी को शाल ओढ़ाकर, श्रीफल एवं पुष्पहार भेंट कर उनकी शासकीय व राजनीतिक पारी की शानदार शुरुआत के लिए बधाई दी।
अपने ओजस्वी संबोधन में विधायक श्री धरमलाल कौशिक जी ने एल्डरमैनों को नव-दायित्व की बधाई देते हुए कहा कि सत्ता और संगठन के समन्वय से ही अंत्योदय का सपना साकार होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि चकरभाठा बूथ से लेकर पूरे बोदरी नगर पालिका क्षेत्र में ये सभी साथी जनसेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। इस ऐतिहासिक महा-उत्सव में क्षेत्र के समस्त प्रबुद्धजन, मंडल पदाधिकारी व बड़ी संख्या में उत्साहित कार्यकर्ता साक्षी बने और सभी ने नवनियुक्त एल्डरमैनों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

