नगर पालिका परिषद बोदरी में नवकुंडीय महायज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य समापन

  1. नगर पालिका परिषद बोदरी में नवकुंडीय महायज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य समापन

नगर के माँ अनुसुइया धाम में आयोजित नवकुंडीय महायज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा का समापन शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। अंतिम दिवस पर प्रातःकाल से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर एकत्रित हुए और हवन-पूजन में भाग लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की।
कथा वाचन के दौरान संत-महात्माओं ने देवी महिमा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए धर्म, कर्म और भक्ति के महत्व को विस्तार से बताया। उनके उपदेशों से श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया। यज्ञ में दी गई आहुतियों से स्थल पर आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।
इस पावन अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में अंतर्राष्ट्रीय सचिव डॉ. कर्ण पुरी जी महाराज, तपस्वी उर्ध्वबाहु महंत राधेपुरी जी महाराज (श्री पंचदशनाम जुना अखाड़ा, आमला आगर, उज्जैन, म.प्र.) एवं अंतर्राष्ट्रीय अष्ट कौशल महंत शंभु पुरी जी महाराज (श्री पंचदशनाम जुना अखाड़ा, डालीगंज, लखनऊ, उ.प्र.) एवं उनके कृपा पात्र शिष्य श्री चाणक्य चैतन्य उर्फ शर्किट पूरी, राजेंद्र डहरिया ज्ञानेश्वर साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी मुख्य अतिथि पूरे यज्ञ काल में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते रहे।
कार्यक्रम के यजमान एवं कथावाचक पंडित कमल किशोर उपाध्याय (भागवत वक्ता) द्वारा प्रतिदिन श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया गया, जिसे सुनने दूर-दूर से लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। पुरा कार्यक्रम के दौरान अपनी सेवा दी बसंत अवस्थी केयल अवस्थी भोला पुरी महराज श्रवण दुबे समुद्र शास्त्री वरिष्ठ पत्रकार,लक्ष्मण पाल बिपेंद्र राय वापी मदन कौशिक उतरा कौशिक अशोक उपाध्याय सहित समस्त नगर वासी
आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भंडारे की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। यह धार्मिक आयोजन 27 मार्च 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसने नगर में आध्यात्मिकता और भक्ति का विशेष माहौल निर्मित किया।

अन्य खबरें