सेवा और समर्पण के साथ मना जन्मदिवस: गुरु खुशवंत साहेब के आदर्शों पर चलने युवाओं ने लिया संकल्प

प्रदेश के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का जन्मदिवस इस वर्ष सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया गया। भाजपा किसान मोर्चा सोशल मीडिया प्रदेश सहप्रभारी एवं हिन्द सेना युवा ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य साहू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का पुष्प वर्षा, गगनभेदी नारों और जयघोष के बीच भव्य स्वागत किया तथा उन्हें विशाल गमला पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि जरूरतमंदों को फल एवं खाद्य सामग्री वितरित कर जन्मदिवस को “सेवा पर्व” के रूप में मनाया गया।

दक्ष वैद्य साहू ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु खुशवंत साहेब ने सदैव किसान, मजदूर, युवा एवं वंचित वर्गों के हितों को प्राथमिकता दी है, जिससे वे प्रदेशवासियों के दिलों में विशेष स्थान रखते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे साहेब के जनसेवा, समर्पण और विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाएं तथा समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य तेजी से पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं और कार्यकर्ताओं ने साहेब के पदचिन्हों पर चलने, उनके आदर्शों को अपनाने और जनसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मनजीत कौशल, शिवम शुक्ला, साहिल मखीजा, प्रदेश प्रतिनिधि सोहन निषाद, शुभम वर्मा, सचिन ठाकुर, मनीष वर्मा, मोहन कुमार, अक्षय साहू, जागेश्वर मारकंडे, विकास लहरें, लोमेश बंजारे, यीशु बंजारे, मानस बंजारे, रवि भारती, संदीप गिलहरी, संजय बंजारे, अंकित पाल, सौरभ सोनी, गोलू बर्मन, बिट्टू पटेल, हर्ष पाराशर, हरीश भारती, रोशन सिंह, देव कौशल, निलेश कोसले, आशीष लकड़ा, मनीष ठाकुर, निशांत साहू सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरें