नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न
नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न

बिलासपुर।
समाज सेवा में अग्रणी संस्था कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ द्वारा तुर्काडीह रोड, लोखंडी स्थित भगवान श्री परशुराम जी मंदिर परिसर में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन में भगवान शिव परिवार, संकटमोचन हनुमान जी एवं मां भगवती मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

भूमि पूजन पं. मनोहर लाल मिश्र, श्रीमती रश्मिलता मिश्रा, पं. अजय शुक्ल एवं श्रीमती अंजना शुक्ला द्वारा किया गया। मंच के प्रदेश संगठन सचिव पं. सुदेश दुबे ‘साथी’ ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री परशुराम जी की महाआरती एवं पूजन से की गई।

इसके पश्चात ब्रह्म आलोक सभागार में मंच की मासिक बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन की गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक एवं सामूहिक भोजन के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम का सफल संचालन शाश्वत शैकी तिवारी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. राजीव अवस्थी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मंच के प्रदेशाध्यक्ष बी.के. पांडेय सहित अनूप पांडेय, बसंत बाजपेयी, आदित्य त्रिपाठी, रायपुर क्षेत्र प्रभारी रज्जन अग्निहोत्री, दुर्ग क्षेत्र प्रभारी श्याम तिवारी, गोपाल तिवारी, कमलेश मिश्र, सचिव राजेश पांडेय, छत्तीसगढ़ फिल्म कलाकार सुनील दत्त मिश्र, महेश तिवारी, दिनेश बाजपेयी, आलोक त्रिवेदी, कृष्ण मोहन पांडेय, मनोज शुक्ल, अनुग्रह मिश्र, अजय शुक्ल, सुरेंद्र तिवारी, राजा शुक्ल, योगेश मिश्र, बलदेव प्रसाद मिश्र, सुशील दुबे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं विप्रजन उपस्थित रहे।
साथ ही श्रद्धा मिश्रा, अंजना शुक्ला, अनन्या शुक्ला, संगीता द्विवेदी, सारांश द्विवेदी, शिखा दुबे, अर्चिशा दुबे, अनय मिश्र, प्रेमा पांडेय, प्रभा बाजपेयी, शशांक मिश्र, सिद्धांत दुबे तथा वरिष्ठ पत्रकार पं. श्रवण दुबे ‘समुद्रशास्त्री’ एवं अमर स्तंभ आरजे रमझाझर (छत्तीसगढ़ मीडिया हाउस) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में समाजसेवा, संस्कृति संरक्षण एवं संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया तथा मंदिर निर्माण को समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया गया।
