नगर परिषद बोदरी में रजत जयंती समारोह एवं विधायक धरमलाल कौशिक का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

नगर परिषद बोदरी में रजत जयंती समारोह एवं विधायक धरमलाल कौशिक का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
बिलासपुर/बोदरी।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बोदरी नगर परिषद में रजत जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं एवं आम नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह के साथ ही लोकप्रिय विधायक धरमलाल कौशिक का जन्मोत्सव भी उत्साहपूर्वक मनाया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक धरमलाल कौशिक, भूपेंद्र सावन्नी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। नगर परिषद बोदरी के सीएमओ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने समारोह को संबोधित किया।
इस अवसर पर जनकल्याण पुनर्वास केंद्र मीडिया हाउस, बोदरी कार्यालय स्थित अखिल भारतीय हिंदू राष्ट्र निर्माण सेना के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित श्रवण दुबे समुद्रशास्त्री, वरिष्ठ पत्रकार अमर स्तंभ आरजे रमझाझर छत्तीसगढ़, ज्योति कुलदीप, नैना, ईशा, मीना, आरती सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक धरमलाल कौशिक के जन्मदिन पर गोष्ठी आयोजित कर उनके दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई।


“बिल्हा का युगपुरुष” के रूप में स्थापित हैं धरमलाल कौशिक
बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक धरमलाल कौशिक को उनकी सादगी, संघर्ष और जनसेवा के लिए जाना जाता है। साधारण कृषक परिवार में जन्मे कौशिक ने छात्र जीवन से ही सामाजिक गतिविधियों में भाग लेकर राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हुए जनता के विश्वास को निरंतर मजबूत किया।
वे चार बार बिल्हा विधानसभा से विधायक चुने गए तथा वर्ष 2009 से 2014 तक छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष जैसे गरिमामय पद पर भी आसीन रहे। इसके अलावा वे 2014 से 2019 तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा 2019 में नेता प्रतिपक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।


विकास कार्यों से बदली बिल्हा की तस्वीर
धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में अनेक विकास कार्य हुए—
ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क का विस्तार
पेयजल योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन
शैक्षणिक संस्थानों का विकास
स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार
किसानों के लिए सिंचाई व कृषि योजनाएं
गरीब एवं वंचित वर्ग के लिए आवास योजनाएं
उनकी विशेषता रही है कि सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में उन्होंने विशेष प्रयास किए।
जनता से सीधा संवाद, सेवा ही लक्ष्य
कौशिक जी आज भी आम जनता से सीधे संवाद करते हैं। क्षेत्र में किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे स्वयं पहल करते हैं। यही कारण है कि जनता उन्हें नेता नहीं, बल्कि अपना सेवक मानती है।
जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब
1 फरवरी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बोदरी एवं पूरे बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। समर्थकों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भी बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई।
जनकल्याण पुनर्वास केंद्र मीडिया हाउस एवं महालक्ष्मी महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में ज्योति कुलदीप, सतरूपा सहित अन्य सदस्यों ने विधायक का स्वागत किया।
सफाई कर्मचारियों को वितरित किए किट
समारोह के समापन अवसर पर विधायक धरमलाल कौशिक द्वारा नगर परिषद बोदरी के सफाई कर्मचारियों को आवश्यक किट वितरित किए गए, जिससे सामाजिक सरोकार और संवेदनशीलता का संदेश मिला।
रजत जयंती पर सभी को दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ प्रदेश के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अखिल भारतीय हिंदू राष्ट्र निर्माण सेवा के संरक्षक पंडित श्रवण दुबे समुद्रशास्त्री सहित सभी वक्ताओं ने नगर परिषद बोदरी को रजत जयंती की बधाई दी।
वक्ताओं ने कहा कि धरमलाल कौशिक जैसे नेता राजनीति को सम्मान देते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए ईमानदारी, परिश्रम और जनसेवा की प्रेरणा बनते हैं।

अन्य खबरें