व्यापार, नवाचार, सेवा और संवेदनाओं का अद्भुत संगम बना “BNI बिलासपुर मेला”

व्यापार, नवाचार, सेवा और संवेदनाओं का अद्भुत संगम बना “BNI बिलासपुर मेला”
बिलासपुर | 2 फरवरी 2026
BNI बिलासपुर द्वारा आयोजित व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 इस वर्ष केवल खरीद–फरोख्त तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक चेतना, नवाचार, सेवा और जनभागीदारी का एक जीवंत महोत्सव बनकर उभरा है। यह मेला व्यापार के साथ समाज के प्रति उत्तरदायित्व का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।


वरिष्ठ पत्रकार पंडित श्रवण दुबे समुद्रशास्त्री, अमर स्तंभ आरजे रमझाझर, छत्तीसगढ़ मीडिया हाउस एवं जनकल्याण पुनर्वास केंद्र बोदरी तहसील इकाई सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने डॉ. किरण पाल सिंह चावला के नेतृत्व में आयोजित इस आयोजन को समाजसेवा से जोड़ने की सराहना की है। विश्व महालक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह, क्राइम फ्री इंडिया मिशन, विश्व मानव परमार्थ लीगल एंड सोशल ट्रस्ट, अखिल भारतीय हिंदू राष्ट्र निर्माण सेना, विश्व हिंदू सेवा दल एवं संपूर्ण भारतीय चैरिटेबल ट्रस्ट सहित अनेक संगठनों की सहभागिता ने मेले को व्यापक स्वरूप प्रदान किया है।


समाजसेवा से जुड़ा हर दिन
मेले के पहले दिन देहदान करने वाले दिवंगतजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दूसरे दिन 50 वर्ष से अधिक वैवाहिक जीवन पूर्ण कर चुके दंपतियों को “गोल्डन कपल” सम्मान से नवाजा गया। प्रतिदिन किसी न किसी सामाजिक उद्देश्य को समर्पित कार्यक्रम आयोजित कर मेले को संवेदनशील स्वरूप दिया जा रहा है।
स्वास्थ्य, सेवा और पर्यावरण के लिए ठोस पहल
मेले में लगातार छह दिनों तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर एवं CPR प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए 25 हजार कपड़े की थैलियाँ निःशुल्क वितरित की गईं। आयोजकों का लक्ष्य आगामी वर्ष यह संख्या 50 हजार तक पहुँचाने का है, जिससे प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाई जा सके।
300 से अधिक स्टॉल, देशभर की भागीदारी
29 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित इस मेले में 300 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, गुवाहाटी सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए व्यापारियों ने अपनी उत्पाद श्रृंखला प्रस्तुत की है।


विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के स्थानीय कारीगरों और लघु उद्यमियों को सशक्त मंच प्रदान किया गया है, जिससे स्थानीय व्यवसाय को नई पहचान मिल रही है।
हर वर्ग के लिए विशेष आयोजन
मेले में बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
रविवार को आयोजित इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
आगामी दिनों में—
शार्क टैंक (स्टार्टअप प्रस्तुति मंच)
राइजिंग वॉयस ऑफ बिलासपुर
रोजगार मेला
फाइनेंस एग्जीबिशन
जैसे नवाचार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
डिजिटल वेलनेस और राजयोग का संदेश
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा लगाए गए स्टॉल में डिजिटल वेलनेस और मेडिटेशन के माध्यम से मानसिक संतुलन, एकाग्रता और आत्मबल बढ़ाने का संदेश दिया जा रहा है। राजयोग शिक्षिकाओं ने तकनीक के संतुलित उपयोग पर विशेष बल दिया।
दिव्यांग बच्चों की प्रेरणादायक प्रस्तुति
जिला विशेष विद्यालय “शक्ति” बिरतपुर के लगभग 30 दिव्यांग बच्चों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। संस्था के अध्यक्ष जसबीर सिंह चावला ने बताया कि विद्यालय पिछले 9 वर्षों से निःशुल्क संचालित हो रहा है, जहाँ 50 से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
आयोजकों का संदेश
BNI बिलासपुर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. किरण पाल सिंह चावला ने कहा—
“300 से अधिक सदस्यों के सहयोग से आयोजित यह मेला व्यापार, नवाचार, मनोरंजन और सामाजिक चेतना का संगम है। अभी भी दो दिन शेष हैं, सभी नागरिक अवश्य पधारें।”
वहीं निहारिका त्रिपाठी ने कहा—
“यह मेला प्रतिभा, रचनात्मकता और नवाचार को नई उड़ान दे रहा है।”
बिलासपुर का अपना मेला
BNI बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला आज व्यापार के अवसर, सामाजिक सरोकार, मनोरंजन और नवाचार का प्रतीक बन चुका है। यह मेला वास्तव में बिलासपुर की पहचान बनता जा रहा है, जहाँ व्यापार के साथ सेवा और संस्कार भी साथ चलते हैं।

अन्य खबरें