अचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प

मुंगेली। अचल प्रेस क्लब मुंगेली की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कार्यकारिणी में राकेश भास्कर को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं त्रिलोक कोशले (राज़) को सचिव बनाया गया है उमेश दिवाकर को कोषाध्यक्ष
नरेंद्र दिवाकर को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
धनसिंह डहरिया को मीडिया प्रभारी तथा दूजराम मार्को सहसचिव के पद पर नियुक्त किया गया।

नई कार्यकारिणी के गठन के अवसर पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकजुट होकर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
सदस्यों ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
साथ ही आम जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान अचल प्रेस मुंगेली क्लब के अध्यक्ष राकेश भास्कर का संरक्षक माखन सिंह द्वारा सम्मान किया गया।
संरक्षक माखन सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है।
पत्रकारों को समाचारों के माध्यम से जनता की आवाज को मजबूती से सामने रखना चाहिए।
साथ ही समाचारों में तथ्य और निष्पक्षता को प्राथमिकता देनी चाहिए।

माखन सिंह ने कहा कि ग्रामीण एवं स्थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को सामने लाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
जनता की समस्याओं को संबंधित विभागों और अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान की दिशा में प्रयास होना चाहिए।
उन्होंने नवनियुक्त कार्यकारिणी से संगठन को मजबूत बनाने और सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने की अपील की।
इस दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।
सभी सदस्यों ने आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ कार्य करने की बात कही।
कार्यक्रम में अचल प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे लक्ष्मी दिवाकर, देवप्रसाद बंजारा बब्लू, विनोद जायसवाल माखन सिंह संदीप बंजारे ओमप्रकाश दिवाकर, सुखबली खरें,राजू कश्यप, नरेंद्र दिवाकर धनसिंह डहरिया, त्रिलोक कोशले (राज़) , राकेश भास्कर एवं सभी सदस्य
