बढ़ती बिजली दरों और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन: टेमरी सब-स्टेशन का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

मुंगेली (3 सितंबर 2026):

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बढ़ती बिजली दरों और स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता के विरोध में मुंगेली ब्लॉक के अंतर्गत 3 सूत्रीय मांगों को लेकर सब-स्टेशन टेमरी का घेराव व जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में स्थानीय ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ हुंकार भरी।

​कार्यक्रम के प्रभारी व मुंगेली नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रोहित शुक्ला एवं कार्यक्रम के सह-प्रभारी व जिला पंचायत सदस्य (क्षेत्र क्र. 09 पंढरभट्ठा) लक्ष्मीकांत भास्कर के नेतृत्व में यह आंदोलन संपन्न हुआ।

​प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आम जनता पर बिजली बिलों का अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है और स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है। प्रदर्शन के पश्चात नायब तहसीलदार एवं विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों को 3 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

​इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रघुराजसिंह श्रीनेत, देवेंद्र वैष्णव, चकरभट्ठा मंडल के प्रभारी अध्यक्ष सुरेन्द्र पठारी, एजाज खोखर, नीरज यादव, गिलेश्वर टंडन, भरत पठारी, सुनील पठारी, मंजीत डांडे, तुलसी साहू, संजय साहू, रामचरण साहू, उमेश साहू, सुरेश पठारी, दिनेश साहू, जनक साहू, हेमंत पत्रे सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अन्य खबरें