राष्ट्र-स्वाभिमान एवं देशभक्ति का अभूतपूर्व समागम: लालो के लाल बिल्हा के लाल ,धर्म लाल के द्वारा बिलासपुर ,बिल्हा के अंतर्गत बोदरी मंडल के अचानकपुर दुर्गा मंडप से उठी ‘तिरंगा यात्रा’ की सिंह गर्जना।
राष्ट्र-स्वाभिमान एवं देशभक्ति का अभूतपूर्व समागम: बिलासपुर, बिल्हा ब्लॉक के अंतर्गत बोदरी मंडल के अंतर्गत अचानकपुर दुर्गा मंडप से उठी ‘तिरंगा यात्रा’ की सिंह गर्जना।
* वीआईपी कल्चर छोड़ खुद बाइक चलाकर सड़क पर उतरे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक धरमलाल कौशिक
* ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के उद्घोष से गूंजा पूरा बिल्हा विधानसभा क्षेत्र, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा।
छत्तीसगढ़ की धरा पर स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व से पूर्व देशभक्ति का अनूठा जज्बा देखने को मिला । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय के आह्वान पर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को ऐतिहासिक ऊंचाई देने के लिए बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक के विधानसभा क्षेत्र में एक अभूतपूर्व एवं भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
जिसमे बोदरी मंडल के वार्ड क्रमांक-05 (अचानकपुर दुर्गा पंडाल) से भारत माता के जन घोष के साथ तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई यह विशाल तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और जन-सैलाब के अद्भुत तालमेल की मिसाल बनते हुए सनातन परंपरा से स्वागत, गूंजे देशभक्ति के तराने।
यात्रा के औपचारिक शुभारंभ से पूर्व अचानकपुर दुर्गा पंडाल पहुँचने पर मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक धरमलाल कौशिक का नागरिक अभिनंदन किया गया। महिला कार्यकर्ताओं एवं एल्डरमैन ज्योति कुलदीप ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अनुरूप दीप प्रज्वलन, तिलक वंदन, पुष्पमाला तथा शॉल ओढ़ाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
जिला व मंडल नेतृत्व: जिला मंत्री देवेंद्र कौशिक, एल्डरमैन ज्ञान कौशिक, बोदरी मंडल अध्यक्ष लव श्रीवास, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश पांडे, कुशल पांडे, जिला महामंत्री सोमेश तिवारी।
मोर्चा व प्रभारी: पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला प्रभारी (ग्रामीण) कृष्ण कुमार कौशिक, जिला मंत्री जया पांडे, युवा मोर्चा अध्यक्ष तोमेश कौशिक, विनोद चावला।
वरिष्ठ जन व समाजसेवी: वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी अजय शर्मा (धमनी), नगर पालिका परिषद बोदरी के एल्डरमैन सुनील मलघानी (कट्टी भैया), बलदेव गिरी गोस्वामी, देवेंद्र कौशिक तथा घासी राम श्रीवास इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।

सादगी की मिसाल: वीआईपी परिवेश को त्याग कर खुद संभाली बाइक की कमान
इस तिरंगा यात्रा का सबसे प्रेरणादायी और आकर्षक दृश्य तब देखने को मिला जब विधायक धरमलाल कौशिक ने किसी भी तरह के वीआईपी प्रोटोकॉल और चार पहिया वाहन को दरकिनार कर दिया। कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय ऊर्जा का संचार करने के लिए वे स्वयं मोटरसाइकिल संभालकर बाइक रैली की पहली कतार में आ डटे। विधायक को आम कार्यकर्ता की तरह बाइक चलाते देख युवाओं और ग्रामीणों का उत्साह दोगुना हो गया।
इन ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पड़ावों से होकर गुजरी यात्रा

अचानकपुर दुर्गा पंडाल से प्रारंभ होकर यह यात्रा ग्राम धमनी, चकरभाटा बस्ती, नगरौड़ी, हरदी कला, बसिया, कोरमी, बन्नाकडीह, बन्नाक चौक एवं तिफरा होते हुए यदुनंदन नगर (तिफरा) पहुँची, जहाँ इसका भव्य व गरिमामय समापन हुआ।
यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर माताओं, बहनों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक और वैचारिक आस्था के अनेक मुख्य पड़ाव भी आए:

अटल चौक पर श्रद्धासुमन: हरदी कला एवं बसिया स्थित अटल चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

जैतखाम दर्शन: बन्नाकडीह में स्थित पवित्र जैतखाम पर शीश नवाकर पूज्य संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी को नमन किया गया और उनके सत्य, समानता एवं मानवता के संदेश का स्मरण किया गया।

धमनी में जोरदार स्वागत: धमनी पहुँचने पर ग्राम सरपंच मनीष दुबे, विश्व हिंदू सेवा दल (गौ प्रकोष्ठ) प्रभारी रामेश्वर पांडे (फक्कड़ बाबा), राष्ट्रीय संरक्षक (अखिल भारतीय हिंदू राष्ट्र निर्माण सेना) व वरिष्ठ पत्रकार पंडित श्रवण दुबे समुद्रशास्त्री, मंत राम, मुकेश श्रीवास, जवाहर पांडे, संतोष श्रीवास, वेद यादव, परमेश्वर सारथी, राजा यादव, रामप्रसाद पाल एवं इन्दु पाल पूर्वते सहित स्थानीय नागरिकों ने आत्मीय अभिनंदन किया।

”तिरंगा यात्रा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक” — धरमलाल कौशिक
जनसमुदाय को संबोधित करते हुए विधायक धरमलाल कौशिक ने भावुक और ओजस्वी शब्दों में कहा:
”यह तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की अखंडता, संप्रभुता और जन-जन के देशभक्ति भाव का जीवंत संगम है। तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता, गौरव और करोड़ों देशवासियों के सम्मान का प्रतीक है। आइए, हम सभी अपने राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्र की एकता-अखंडता के संकल्प को और मजबूत करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘हर घर तिरंगा’ के आह्वान को जन-जन तक पहुँचाने और अमर शहीदों के बलिदान को स्मरण करने का यह पावन अवसर है।”

संपूर्ण क्षेत्र में बना देशभक्ति का वातावरण
अचानकपुर से तिफरा तक पूरे यात्रा मार्ग के दौरान हाथों में लहराता राष्ट्रध्वज और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारों से संपूर्ण बिल्हा विधानसभा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। बड़ी संख्या में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने इस आयोजन को एक ऐतिहासिक जन-आंदोलन का रूप दे दिया।
