सुशासन तिहार: गोढ़ी समाधान शिविर में विधायक धरमलाल कौशिक और क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के गरिमामई उपस्थिति में ऑन-द-स्पॉट किया 189 मामलों का निपटारा।
सुशासन तिहार: गोढ़ी समाधान शिविर में विधायक धरमलाल कौशिक और क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के गरिमामई उपस्थिति में ऑन-द-स्पॉट किया 189 मामलों का निपटारा।
बोदरी/बिल्हा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुँचाने के लिए ग्राम गोढ़ी में ‘सुशासन तिहार’ के तहत विशाल समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक और क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के कड़े तेवरों और सक्रियता के चलते प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। दोनों दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में शिविर में प्राप्त 189 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण कर ग्रामीणों को सीधे राहत दी गई।
शिविर में पहुंचे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने जनता से सीधे रू-ब-रू होते हुए कहा कि साय सरकार में अब जनता को दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, बल्कि प्रशासन खुद चलकर जनता के द्वार पहुंच रहा है। वहीं क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि सुशासन तिहार का मकसद ही आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और उनका सशक्तिकरण करना है।
नेताओं की मौजूदगी में मौके पर ही पात्र हितग्राहियों को नए राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड और उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इसके साथ ही शिविर में ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। सरकारी योजनाओं का सीधा और त्वरित लाभ पाकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

