नवरात्र के पावन पर्व कन्या भोज एवं गोष्टी कर के आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी का धन्यवाद किया

छत्तीस गढ़/बिलासपुर/नवरात्र के पावन पर्व कन्या भोज एवं गोष्टी कर के आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी का धन्यवाद किया
ग्राम पंचायत धमनी मां शमशान वासिनी महामाई में मानव कल्याण द्वारा नवरात्रि पर जन कल्याण पुनर्वास केंद्र मीडिया हाउस द्वारा विशेष गोष्ठी जिसमें माँ कालरात्रि के जीवन की अज्ञान और तमस भरी काल रात्रि में माँ की ज्ञान रुपी पावन ज्योति सत्मार्ग की ओर प्रेरित करती है। नवरात्रि का सप्तम दिवस माँ काली को समर्पित होता है। इसलिए ही इस दिन को कालरात्रि के नाम से भी जाना जाता है।

*अम्बे-जगदम्बे से आखिर माँ को काली क्यों बनना पड़ा ?*

समाज पर, राष्ट्र पर, धर्म पर, संस्कृति पर जब घोर अत्याचार होने लगा, राजसत्ता असहाय बन गई। आसुरी शक्तियाँ हावी हो गई तब माँ ने परिस्थिति अनुसार स्वयं शस्त्र धारण कर आसुरी शक्तियों का ना केवल नाश किया अपितु नारी के भीतर छिपी हुईं शक्तियों से समाज को परिचित भी कराया।

अन्याय से, अत्याचार से, सामाजिक कुरीतियों से, विषमताओं से लड़ने में नारी शक्ति के जागरण की बहुत बड़ी आवश्यकता है। अभिमन्यु तभी मरता है जब कोई सुभद्रा सो जाती है। एक नए भारत के निर्माण में नारी शक्ति की बड़ी भूमिका है। भक्तों के हित साधन हेतु जनमानस के जीवन को मजबूती हेतु मुख्य धारा प्रवाह से जोड़ने की बात कही। कि विधर्मी से हमारे संस्कृति सनातन का दोहन रोकने का हर संभव प्रयास करेगी व हिंदू राष्ट्र निर्माण को लेकर अपनी आवाज प्रत्येक जिले प्रत्येक ग्राम प्रत्येक पंचायत स्तर तक आवाज उठाएगी। सभी हिंदू समाज को मजबूत करने हेतु भारत सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए अखंड हिंदू राष्ट्र की आवाज को मजबूत करेगी। कार्यक्रम में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लक्ष्मण पाल ने पं श्रवण दुबे समुद्रशास्त्री ,फक्कड़ बाबा को प्रणाम करते हुए इस आयोजन को भव्य दिव्य बनाने का आवाहन किया एवं हिन्दुसमाज को मुख्य धारा प्रवाह से जोड़ने का आवाहन किया । समुद्र शास्त्री के माध्यम से संस्था, ने भी छत्तीसगढ़ राज्य की कार्यकारिणी को मजबूत करते हुऐ सभी आम जनमानस को विशेष बधाई के पश्चात बौद्धिक व यौगिक गोष्ठी कार्यक्रम में वर्तमान समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा कुरीतियों पर रोक, गौ माता गौशालाओं के विकास एवम हिंदू राष्ट्र निर्माण के बनने हेतु संविधान के मजबूती हेतु चर्चा परीचर्चा हुई जिसमे सभी को इस मौके पर विशेष शुभकामनाएं बधाई दी । अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक इस पावन अवसर पर फक्कड़ बाबा सहित सभी संत समागम में उपस्थित साधु संतों को को विशेष बधाई दी ।

अन्य खबरें