|

अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की धमाकेदार जीत, राजस्थान को 17-01 से हराया

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़। 20 मार्च 2026

हॉकी इंडिया के तत्वावधान में तथा छत्तीसगढ़ हॉकी के आयोजन में राजनांदगांव के अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित अस्मिता वेस्ट जोन सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ, उद्घाटन अवसर पर मेजबान छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की टीमों नें शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनें-अपनें मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज की।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविंद्र वैष्णव के मुख्य आतिथ्य, वार्ड पार्षद श्रीमती अमृता मोहन सेन की अध्यक्षता तथा छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ, इस अवसर पर साईं प्रबंधक के.सी. त्रिपाठी, सहायक संचालक खेल युवा कल्याण विभाग ए. एक्का, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी परमजीत सिंह, मृणाल चौबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्रीमती वैष्णव नें अपनें संबोधन में कहा कि राजनांदगांव के लिए यह गर्व का विषय है कि यहां लगातार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखानें का अवसर मिल रहा है, उन्होंने हॉकी इंडिया एवं छत्तीसगढ़ हॉकी को इस आयोजन के लिए साधुवाद दिया और उम्मीद जताई कि यहां से भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उभरेंगे।

आयोजन समिति के सचिव एवं छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी नें बताया कि केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत बालिका खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करनें के उद्देश्य से देश के विभिन्न जोनों में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 1,80,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1,44,000 रुपये तथा तृतीय एवं चतुर्थ पुरस्कार 90,000 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

मैच का विवरण:
प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में मेजबान छत्तीसगढ़ नें शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉकी राजस्थान को 17-01 के बड़े अंतर से पराजित किया, छत्तीसगढ़ की ओर से मधु सिदार नें सर्वाधिक 13 गोल दागे, जबकि प्रज्ञा साहू, काव्या सिंह ठाकुर, रिया खलखो और मनप्रीत कौर नें 01-01 गोल किया, राजस्थान की ओर से एकमात्र गोल पुष्पा कंवर नें किया।

दूसरे मुकाबले में मध्यप्रदेश नें हॉकी महाराष्ट्र को 10-00 से हराकर दमदार जीत दर्ज की, मध्यप्रदेश की ओर से नौशीन नाज़ नें 05 गोल किए, जबकि भाविका, साजिदा बेगम, प्रियांशी भंवर, केसर भाबर और गीताश्री मम्मी नें 01-01 गोल का योगदान दिया।
उद्घाटन समारोह में अभिमन्यु मिश्रा, शकील अहमद, दिग्विजय श्रीवास्तव, किशोर धीवर, शिवा चौबे, तीरथ गोस्वामी, दिलीप रावत, योगेश द्विवेदी, सचिन खोबरागड़े, अभिनव मिश्रा, हारून खान, सुखदेव निर्मलकार, कार्तिक यादव, कृष्णा यादव सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

यह प्रतियोगिता क्षेत्र में बालिका हॉकी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

अन्य खबरें