मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि।
मुख्य रूप से तोखनसाहू लक्ष्मी रजवाडे के साथ जन कल्याण पुनर्वास केंद्र , मीडिया हाउस बोदरी पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष बोदरी, जिला कार्य समिति सदस्य ज्योति कुलदीप के साथ तमाम जनप्रतिनिधीकरण क्षेत्र वासी देर रात तक रहा भारी भीड़
प्रमुख उपस्थिति:
श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के वरिष्ठ नेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल हुए:
श्री विष्णुदेव साय (मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़) के साथ पूरी कैबिनेट के मुख्य लोग जनप्रतिनिधि के साथ मुख्य रूप से
ज्योति कुलदीप (पूर्व अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा, बोदरी)
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, उद्योगमंत्री श्री लखन लाल देवांगन, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, मुंगेली कलेक्टर श्री कुंदन कुमार, नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, मुंगेली के सीईओ जिला पंचायत श्री प्रभाकर पांडे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पांडे, श्री दीपक सिंह,श्री देवेंद्र कौशिक, ग्रामीण और अधिकारी भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए।
साथ ही जन कल्याण पुनर्वास केंद्र के प्रतिनिधि
विभिन्न मीडिया हाउस के महिला सदस्यों के साथ वरिष्ठ क्षेत्रीय नेता गण
बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय आमजनों और कार्यकर्ताओं ने भी स्वर्गीय भुलऊ प्रसाद कौशिक जी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरा वातावरण गमगीन रहा और सभी ने उनके सरल स्वभाव एवं समाज के प्रति योगदान को याद किया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक के बड़े भाई स्व. श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री कौशिक का 30 मार्च को निधन हो गया था। मुख्यमंत्री श्री साय ने बिलासपुर के परसदा स्थित विधायक निवास में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर स्व. श्री भुलऊ प्रसाद के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और कहा कि बड़े भाई श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक का स्नेह, संस्कार और त्याग जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। श्री भुलऊ प्रसाद का सरल, स्नेहमयी और अनुपम स्वभाव सदैव स्मरणीय रहेगा।
