जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 परिणाम जारी

मुंगेली, 18 मार्च 2026// जिले के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आयोजित चयन परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इस परीक्षा में कुल 05 हजार 432 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से चयनित 40 छात्र-छात्राओं की अस्थायी (प्रोविजनल) सूची जारी की गई है। चयनित विद्यार्थियों के अभिभावक प्रवेश हेतु विद्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ सम्पर्क कर सकते हैं।
जारी सूची में जानवी साहू, अर्नव सोनी, खिलेश्वरी, निमिश साहू, निशा कुर्रे, आलिया बर्मन, प्रिंस टोंडे, आदर्श ध्रुव, दवेश देव बर्मन, धनंजय सिंह कुशराम, दलेंद्र, अक्षांश कुर्रे, साक्षी साहू, दीक्षा, चूड़ामणि साहू, गुलशन कुमार साहू, गौरव जोगवंशी, ताम्रध्वज, विनय चतुर्वेदी, मोक्षराज राजपूत सहित अन्य विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सूची में मयंक साहू, राज यादव, रितु श्री, रागिनी साहू, योगेश कुमार, राजनंदनी साहू, मिथलेश यादव, सम्राट राजपूत, अनुप्रिया यादव, सुदीप चतुर्गाेष्ठी, प्रज्ञा आनंद, दिपांशु टंडन, रिया खांडे, सौरभ कुर्रे, पियूष राज टंडन, हूमेश जोल्हे, नम्रता बंजारे, दीप्ति मरावी, गरिमा और अदिति ध्रुव चयनित हुए हैं।

अन्य खबरें