किसानों के हित में निरंतर सक्रिय हैं आलोक सिंह ठाकुर, जन्मदिवस पर रत्नावली कौशल ने किया सम्मान
मुंगेली/रायपुर।भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर आयोजित गरिमामय समारोह में रत्नावली कौशल ने लाल गुलाबों का आकर्षक पुष्प गुच्छ भेंट कर ठाकुर जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
इस मौके पर रत्नावली कौशल ने कहा कि आलोक सिंह ठाकुर ने अगस्त 2025 में भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद से किसान कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा ने धान खरीदी में अंतर राशि भुगतान, कृषि बजट में 10 हजार करोड़ रुपये का ऐतिहासिक प्रावधान तथा गौ धाम योजना जैसे महत्वपूर्ण निर्णयों के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
रत्नावली कौशल ने कहा कि ठाकुर जी का नेतृत्व किसान मोर्चा को नई ऊर्जा और दिशा दे रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, गौ धाम योजना और जैविक खेती को गांव-गांव तक पहुंचाने में उनका विशेष योगदान रहा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में किसान मोर्चा प्रदेश के किसानों के बीच “विकसित छत्तीसगढ़–विकसित भारत” के संकल्प को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी ठाकुर जी का पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया तथा संगठन की मजबूती और किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।
