| | |

उर्जाधानी कोरबा की अनीता राठौर हुईं “मेड इन इंडिया” में स्पेशल क्राॅउन से सम्मानित

कोरबा, छत्तीसगढ़। 03 फरवरी 2026

छत्तीसगढ़ राज्य की उर्जाधानी एन.टी.पी.सी. कोरबा के पुष्पपल्लव कॉलोनी निवासी एवं विगत दस वर्षों से ब्यूटी पार्लर के माध्यम से युवतियों व महिलाओं के सौंदर्य को निखारनें का कार्य कर रहीं अनीता राठौर नें एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है।

हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य की न्यायधानी बिलासपुर में सुकृति सोशल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित “मेड इन इंडिया” रनवे औरम अचीवर्स अवार्ड्स कार्यक्रम में उन्हें स्पेशल क्राउन का खिताब प्रदान किया गया।

इस भव्य आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 25 प्रतिभागियों नें अपनीं-अपनीं प्रस्तुतियां दीं, प्रतियोगिता के दौरान अनीता राठौर नें छत्तीसगढ़ राज्य के विकास मॉडल को मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया तथा देशभर से पधारे मॉडलों की शानदार प्रस्तुतियों नें दर्शकों का मन मोह लिया।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में न्यू उड़ान फाउण्डेशन द्वारा आयोजित “नारी शक्ति सम्मान” कार्यक्रम में अनीता राठौर मिस छत्तीसगढ़ फर्स्ट रनर-अप रह चुकी हैं, इस कार्यक्रम की आयोजक उषा शर्मा (कोरबा) थीं, जो कि न्यू उड़ान फाउंडेशन की डायरेक्टर भी हैं।

“मेड इन इंडिया” रनवे औरम अचीवर्स अवार्ड्स कार्यक्रम की आयोजिका प्रसिद्ध सौंदर्य प्रतियोगिताओं में अनेक पुरस्कारों से सम्मानित मिसेस मीना नितिन साकिया थीं।

उपरोक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि, फिल्मी कलाकारों सहित स्थानीय विधायक व बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

अनीता राठौर की इस उपलब्धि पर कोरबा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है तथा उनके शुभचिंतकों नें इसे महिलाओं के सशक्तिकरण और स्थानीय प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

अन्य खबरें