शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ,विश्व हिंदू महासभा के संरक्षक ने छत्तीसगढ़ प्रवास के अंतर्गत आम जनमानस को दिया आशीर्वाद
विश्व हिंदू महासभा के संरक्षक शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महराज ने छत्तीसगढ़ प्रवास के अंतर्गत आम जनमानस को दिया आशीर्वाद
विश्व हिंदू महासभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पंडित श्रवण दुबे समुद्र शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि जनकल्याण पुनर्वास केंद्र मीडिया हाउस बोदरी तहसील के अंतर्गत विश्व हिंदू महासभा के तत्वाधान में घोषणा किया गया कि श्री ज्योतिर्मयानंद जी सरस्वती महाराज के द्वारा आम जनमानस को आवाहन मेंशामिल सभी सदस्यों को सूचित किया की
गौ माता के लिए जो धर्म युद्ध शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महराज पूरे भारत में चला रहे हैं सभी लोग उसमें सहभागिता देकर योगदान करें।
सलधा में चल रहे मन्दिर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए पूज्यपाद ‘परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर अनन्तश्रीविभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’ जी महाराज संगरक्षक विश्व हिंदू महासभा ने आम जनमानस को दिया आशीर्वाद
छत्तीसगढ के बेमेतरा जिले में बन रहा ये मन्दिर ऐतिहासिक है , एक साथ सवालाख शिवलिङ्ग की स्थापना यहां पर होने वाली है ।
यहां पर गौधाम के साथ-साथ अन्य गतिविधियां भी संचालित होती हैं ।
अंत में सामाजिक संस्थाओं एवं पत्रकार आर जे रमझाझर, विश्व हिंदू महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण पाल नव नियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों को पुष्प गुच्छ के साथ सभी का अभिनंदन किया गया।
