पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज बिलासपुर श्री रामगोपाल गर्ग (IPS) द्वारा आज जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक आहूत की गई
पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज बिलासपुर श्री रामगोपाल गर्ग (IPS) द्वारा आज जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक आहूत की गई
बैठक में जिले के पुलिस अधीक्षक सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

आज दिनांक 14.02.26 को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा जिला जांजगीर चांपा के पुलिस अधिकारियों का समीक्षा बैठक पुलिस कार्यालय के सभा कक्ष में लिया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं जिले के राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिले की कानून- व्यवस्था की स्थिति का समग्र मूल्यांकन किया गया। विगत अवधि में दर्ज अपराधों, गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरणों, लंबित अपराधों की विवेचना की प्रगति तथा चालानी कार्यवाही की समीक्षा की गई। विशेष रूप से चोरी, लूट, नकबजनी, मारपीट, महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध तथा अवैध शराब/नशे के कारोबार से संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि फरार एवं स्थायी वारंटियों की प्राथमिकता के आधार पर पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। पुराने लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए।
अपराध नियंत्रण हेतु रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित चेकिंग, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष निगरानी एवं बीट प्रणाली को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने, आमजन से बेहतर समन्वय स्थापित करने, शिकायतों का त्वरित निराकरण करने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु भी आवश्यक दिशा- निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक के अंत में पुलिस महानिरीक्षक ने सभी अधिकारियों को अनुशासन, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने, शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप अपराध नियंत्रण एवं कानून- व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपरोक्त बैठक में SDOP चांपा यदुमनी सिदार, DSP मुख्यालय श्री विजय पैकरा, SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, DSP अजाक सतरूपा तारम एवं थाना प्रभारीगण भी उपस्थित रहे। बड़ी बात यह है कि पुलिस प्रशासन शासन त्योहारों को देखते हुए मध्य नजर कड़े नियम लागू कर रही है जिस लाइन एंड ऑर्डर की मजबूती बनी रहे और शहर में शांति सौहार्द का माहौल रहे इस मौके पर सामाजिक संस्थाओं एवं पत्रकारो के प्रति निधियों ने इस कार्य के लिए पुलिस प्रशासन की जमकर तारीफ की महाशिवरात्रि पर आम जनमानस के साथ पुलिस विभाग को भी शुभकामनाएं दी
