पीएम श्री योजना अंतर्गत अचानकपुर प्राथमिक शाला में विकास कार्यों का भूमिपूजन, विधायक धरमलाल कौशिक रहे उपस्थित
पीएम श्री योजना अंतर्गत अचानकपुर प्राथमिक शाला में विकास कार्यों का भूमिपूजन, विधायक धरमलाल कौशिक रहे उपस्थित

बोदरी | पीएम श्री उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद बोदरी के वार्ड क्रमांक 5 स्थित अचानकपुर प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय में अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने हेतु निम्न कार्यों का भूमिपूजन किया गया—

अतिरिक्त कक्ष निर्माण — ₹7.40 लाख
बालवाड़ी हेतु अतिरिक्त कक्ष — ₹7.40 लाख
नवीन शौचालय एवं दीर्घ मरम्मत — ₹4.42 लाख
कुल मिलाकर लगभग ₹19.22 लाख की लागत से ये कार्य पूर्ण किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे अचानकपुर प्राथमिक शाला परिसर में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने विधायक धरमलाल कौशिक का प्रेरणादायी संबोधन सुना।

विधायक कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता है और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार पं. श्रवण दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता राज रामजाज, अमर स्तंभ संरक्षक अखिल भारतीय हिंदू राष्ट्र निर्माण सेवा बोदरी तहसील इकाई, भाजपा महिला मोर्चा बोदरी इकाई की टीम, जनकल्याण पुनर्वास केंद्र की संस्थापिका एवं पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति कुलदीप विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इस दौरान ज्योति कुलदीप ने विधायक से क्षेत्र के जनकल्याण संबंधी विषयों पर चर्चा करते हुए भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न ट्रस्ट एवं योजनाओं के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंदों के लिए अधिक कार्य कराने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में राजेश अग्रवाल के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिससे बोदरी क्षेत्र को केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिक लाभ मिल सके।
कार्यक्रम का संयोजन नगर पालिका परिषद बोदरी की सभापति प्रीति लक्ष्मीनारायण मरावी के तत्वावधान में किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों व नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
स्थानीय नागरिकों ने विद्यालय में हो रहे विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे बच्चों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
