स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा दिवस का किया गया उत्साहपूर्वक आयोजन
✒️… स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत थे- फिरोज़ अंसारी…
राजनांदगाँव, छत्तीसगढ़। 12 जनवरी 2026
खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिला खेल विभाग राजनांदगाँव द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन फिरोज़ अंसारी सह सचिव हॉकी इंडिया तथा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी के मुख्य आथित्य डी. कोण्डिया, महासचिव छत्तीसगढ़ वूशु संघ, ए. एक्का सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग के विशिष्ट आथित्य में आज गांधी सभा गृह म्युनिसिपल स्कूल मैदान में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ, इस युवा दिवस के अवसर पर भाषण, काव्य पाठ एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फिरोज अंसारी नें कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक संत नहीं थे, बल्कि वे भारत की आत्मा के जागरण के प्रतीक थे, उन्होंने पूरी दुनिया को यह बताया कि भारत केवल एक देश नहीं, बल्कि आध्यात्मिकता और मानवता की भूमि है, 1893 में अमेरिका के शिकागो धर्म संसद में उनका दिया गया भाषण आज भी इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा है, जब उन्होंने कहा- “सिस्टर्स एंड ब्रदर्स ऑफ अमेरिका” तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा, उनका सबसे बड़ा संदेश युवाओं के लिए था- “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” वे मानते थे कि किसी भी देश का भविष्य उसके युवाओं के हाथ में होता है, वे चाहते थे कि युवा आत्मविश्वास से भरे हों, चरित्रवान हों और राष्ट्र सेवा को अपना लक्ष्य बनाएं, स्वामी विवेकानंद नें हमें सिखाया कि धर्म केवल पूजा नहीं, बल्कि मानव सेवा है, उन्होंने कहा- “दरिद्र नारायण की सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है” यानी गरीब, कमजोर और जरूरतमंद की मदद करना ही सच्चा धर्म है, आज के युग में जब युवा भ्रम और तनाव से जूझ रहे हैं, तब स्वामी विवेकानंद के विचार हमें सहीं रास्ता दिखाते हैं, यदि हम उनके आदर्शों को अपनें जीवन में उतार लें, तो न केवल हम स्वयं सफल बनेंगे बल्कि देश को भी आगे बढ़ा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल इतिहास नहीं हैं, वे आज भी हमारे जीवन के मार्गदर्शक हैं, विवेकानंद एक महान आध्यात्मिक गुरु, विचारक और समाज सुधारक थे, उन्होंने वेदांत और योग को वैश्विक स्तर पर प्रचारित करते हुए रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन की स्थापना की तथा भारतीय संस्कृति की पताका दुनिया में लहराई।
फिरोज अंसारी नें प्रतियोगिता में भाग ले रहे प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देता हुए आयोजन के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग का आभार व्यक्त किया।
युवा दिवस कार्यक्रम में जिले के स्कूल एवं कॉलेज तथा प्रतिनिधि सहित कुल पैंतालीस सदस्यों नें भाग लिया, कार्यक्रम में रंगोली काव्यपाठ और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करनें वाले प्रतिभागियों को नगद राशि व मोमेंटो खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदत्त किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पंकज सोलंकी, सुदेश यादव, पुनाराम यादव, रितेश देवांगन जी निर्णायकगण के रूप में साथ ही प्रेरणा राणे साहू खेल विभाग, गफ्फार खान, कृष्णा यादव, उमेश साहू, रेवती बाई, राजाराम साहू, पुनेश्वर निषाद, पलक सोलंकी, स्वाति निर्मलकर, सौरभ देवांगन, प्रतिमा चंद्रवंशी, आदि उपस्थित थे।

