हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस कलेक्टर-एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस
कलेक्टर-एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

मुंगेली, 16 जनवरी 2026// जिले में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और वहां रंग रोगन, बैठक व्यवस्था, बेरिकेटिंग, पार्किंग, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, साफ-सफाई, फायर ब्रिगेड, विद्युत व ध्वनि विस्तारक यंत्र सहित अन्य आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने कहा कि 26 जनवरी को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, परेड की सलामी और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जायेगा। कार्यक्रम में शहीदों के परिवारजन को सम्मानपूर्वक आमंत्रित कर शाल व श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा। समारोह स्थल पर छात्र-छात्राओं द्वारा पीटी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, एएसपी श्री मयंक तिवारी, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, डिप्टी कलेक्टर श्री मायानंद चंद्रा एवं श्रीमती सारिका मित्तल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
