प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र की स्थापना का मार्ग प्रशस्त: माननीय श्री तोखन साहू जी के मुख्य आतिथ्य में दिव्यांगजनों को मोटराईज्ड ट्रायसायकल एवं सहायक उपकरण वितरण
*प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र की स्थापना का मार्ग प्रशस्त: माननीय श्री तोखन साहू जी के मुख्य आतिथ्य में दिव्यांगजनों को मोटराईज्ड ट्रायसायकल एवं सहायक उपकरण वितरण*

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू ने शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय, सब्जी मंडी रोड, तिफरा, बिलासपुर में एलिम्को (भारत सरकार) एवं समाज कल्याण विभाग, बिलासपुर के तत्वावधान में आयोजित दिव्यांगजनों हेतु मोटराइज्ड (बैटरी चालित) ट्राइसाइकिल, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “दिव्यांगजन सशक्तिकरण”, “सबका साथ–सबका विकास–सबका विश्वास” के विज़न के अनुरूप सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर, सशक्त और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। यह पहल दिव्यांगजनों के दैनिक जीवन को सरल बनाने के साथ-साथ शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सहभागिता के नए अवसर सृजित करेगी।

कार्यक्रम के दौरान माननीय श्री तोखन साहू जी ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि बिलासपुर में “प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र (पीएमडीके)” की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि यह पहल दिव्यांगजनों से सतत संवाद और उनकी व्यावहारिक आवश्यकताओं के आधार पर की गई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय श्री साहू जी ने कहा कि आज का यह आयोजन केवल वितरण कार्यक्रम नहीं, बल्कि संवेदनशील शासन, समावेशी विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ठोस कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के लिए किए गए सुधारों—दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016, सुगम्य भारत अभियान, UDID कार्ड एवं सम्मानजनक “दिव्यांग” संबोधन—का उल्लेख किया।
*संत परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और जनसेवा भारत की आत्मा: केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू*
इसी क्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने श्री जगद्गुरु रामानंद आचार्य जी की पावन जयंती के शुभ अवसर पर रतनपुर में आयोजित भव्य धार्मिक–सांस्कृतिक आयोजन एवं विराट संत सम्मेलन में सहभागिता की।
साथ ही श्री साहू बिलासपुर की मिनोचा कॉलोनी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कथा वाचक सुश्री जया किशोरी जी द्वारा प्रस्तुत “नानी बाई का मायरा” तीन दिवसीय कथा महोत्सव में भी सम्मिलित हुए। उन्होंने जया किशोरी जी की ओजस्वी वाणी एवं भावपूर्ण कथा की सराहना करते हुए आयोजकों को इस भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि सामाजिक सरोकार, सांस्कृतिक चेतना, जनसेवा और दिव्यांग सशक्तिकरण—ये सभी विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जिन पर सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
