शोक में डूबा बोदरी: स्व. अक्षय कुलदीप की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, नम आँखों से दी गई अंतिम विदाई

बोदरी/बिलासपुर | 14 मई 2026

​बिलासपुर: चकरभाठा के सनाढ्य कुर्मी भवन में आज एक गमगीन माहौल के बीच समाजसेवी व भाजपा नेत्री ज्योति कुलदीप के सुपुत्र स्व. अक्षय कुलदीप की श्रद्धांजलि सभा (दशगात्र) संपन्न हुई। क्षेत्र के लोकप्रिय युवा की असमय विदाई से उपजे दुख में शामिल होने के लिए प्रदेश के दिग्गज राजनेताओं से लेकर आम जनता का हुजूम उमड़ पड़ा।

​संगठन आपके साथ है: धरमलाल कौशिक

​श्रद्धांजलि सभा में विशेष रूप से उपस्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक धरमलाल कौशिक ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। ज्योति कुलदीप के समर्पण को याद करते हुए उन्होंने कहा कि, “ज्योति जी ने सदैव समाज की निस्वार्थ सेवा की है। आज इस वज्रपात की घड़ी में पूरी पार्टी और संगठन उनके साथ चट्टान की तरह खड़ा है। अक्षय की कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता, लेकिन हम इस दुख में उनके साथ हैं।”

​इस दौरान वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सवन्नी, भाजपा जिला मंत्री जया पांडे और सीमा यादव सहित कई पदाधिकारियों ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

​समाज और पत्रकारिता जगत ने दी श्रद्धांजलि

​अक्षय कुलदीप की अंतिम विदाई में केवल राजनीतिक दल ही नहीं, बल्कि पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र के प्रबुद्ध जन भी बड़ी संख्या में पहुंचे। मुंगेली और आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने अक्षय के सरल स्वभाव को याद किया। उपस्थिति दर्ज कराने वालों में मुख्य रूप से शामिल थे:

​आर जे रमझाझर

​पुखराज सिंह (प्रमुख)

​राजेंद्र डहरिया (हरिभूमि)

​मनहरण बंजारे ( लाल बत्ती )

​विजय भा (नगर परिषद बोदरी) एवं अन्य।

​कृतज्ञता के साथ संपन्न हुई सभा

​कार्यक्रम के समापन पर समुद्र शास्त्री ने अत्यंत भावुक संबोधन के साथ स्व. अक्षय कुलदीप को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस कठिन समय में परिवार का साथ देने आए सभी विशिष्ट अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया जगत के साथियों और क्षेत्रवासियों का आभार प्रकट किया। शास्त्री ने कहा कि विपदा की इस घड़ी में समाज द्वारा मिला संबल ही परिवार की सबसे बड़ी शक्ति है।

​शोकाकुल:

ज्योति कुलदीप एवं समस्त कुलदीप परिवार, भाजपा महिला मोर्चा, जन कल्याण पुनर्वास केंद्र मीडिया हाउस (बोदरी) एवं समस्त क्षेत्रवासी।

अन्य खबरें