मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जोड़ा जैतखाम में चढ़ाया श्वेत ध्वज, सतनाम मंदिर निर्माण हेतु किया भूमिपूजन की साथ ही संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के चरणों में श्रीफल अर्पित कर सुखद, समृद्ध एवं विकसित छत्तीसगढ़ की कामना की

 

रिपोर्ट — रंजीत बंजारे 7748844843

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जोड़ा जैतखाम में चढ़ाया श्वेत ध्वज, सतनाम मंदिर निर्माण हेतु किया भूमिपूजन की साथ ही संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के चरणों में श्रीफल अर्पित कर सुखद, समृद्ध एवं विकसित छत्तीसगढ़ की कामना की

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जिला बेमेतरा के नवागढ़ में आयोजित तीन दिवसीय गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव एवं राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य महोत्सव के भव्य समापन समारोह में शामिल हुए। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने नवागढ़ स्थित जोड़ा जैतखाम में विधिवत श्वेत ध्वज चढ़ाकर संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा और आस्था व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने संत बाबा गुरु घासीदास जी के श्रीचरणों में नारियल एवं श्रीफल अर्पित कर प्रदेश के सुखद, समृद्ध एवं विकसित भविष्य की मंगल कामना की। उन्होंने सतनामी समाज के स्वजनों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी का जीवन सत्य, अहिंसा, समानता और मानवता का महान संदेश देता है, जो आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवागढ़ को दी विकास की ऐतिहासिक सौगात
16,554.37 लाख के 44 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक पहल करते हुए ₹16,554.37 लाख की लागत के कुल 44 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इन कार्यों के शुभारंभ से नवागढ़ सहित पूरे बेमेतरा जिले में स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, जल संसाधन, ग्रामीण एवं नगरीय अधोसंरचना को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य शासन का लक्ष्य है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, और इसी सोच के साथ नवागढ़ क्षेत्र में व्यापक स्तर पर विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है।

 

अन्य खबरें