मुंगेली: स्कूल में जनप्रतिनिधियों से अभद्र व्यवहार का आरोप, सरपंच ने की कार्रवाई की मांग
मुंगेली: स्कूल में जनप्रतिनिधियों से अभद्र व्यवहार का आरोप, सरपंच ने की कार्रवाई की मांग


लालपुर। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लालपुर थाना में 15 अगस्त के कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत लालपुर थाना की सरपंच प्रीति धर्मेंद्र खांडे ने प्रधान पाठक संत प्रसाद पात्रे एवं शिक्षक उदय दिवाकर के खिलाफ कलेक्टर मुंगेली और शिक्षा विभाग में शिकायत की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्कूल पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करते हुए ऊंची आवाज में बात की गई और धक्का-मुक्की की गई। सरपंच ने घटना से संबंधित वीडियो उपलब्ध होने का भी उल्लेख किया है।
शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई एवं निलंबन की मांग की है। अब शिक्षा विभाग की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
