मुंगेली में भाजपा ने मनाई डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्मजयंती, बूथ स्तर पर दी गई श्रद्धांजलि

मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जन्मजयंती गौरवपूर्ण तरीके से मनाई गई। इस गरिमामयी अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

​भाजपा नेताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए समर्पित था। उनके विचार आज भी करोड़ो कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणापुंज हैं।

​वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

​जिला कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

​गिरीश शुक्ला (प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य)

​शैलेश पाठक (प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य)

​दीनानाथ केशरवानी (जिला भाजपा अध्यक्ष)

​प्रेम आर्य (वरिष्ठ भाजपा नेता)

​सुनील पाठक (जिला भाजपा उपाध्यक्ष)

​कोटूमल दादवानी (जिला भाजपा कार्यालय मंत्री)

​सुनील सोनी (झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक)

​जीवन पटेल (जिला कार्यसमिति सदस्य)

​इसके साथ ही विजय यादव, लवलेश सिंह, संतोष केशरवानी, दीपक सोनकर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

​सभी 11 मंडलों और बूथों पर हुए कार्यक्रम

​जिला मुख्यालय के साथ-साथ यह आयोजन पूरे जिले में व्यापक स्तर पर किया गया। मुंगेली जिले के सभी 11 मंडलों और उनके अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केंद्रों (बूथों) में भी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई और उनके राष्ट्रभक्ति के संकल्पों को दोहराया।

अन्य खबरें