वरिष्ठ पत्रकार अनूप चौरसिया: ‘न्योता भोज’ से दिया उत्कृष्ट सामाजिक सरोकार का संदेशजन्मदिवस के अवसर पर जनजातीय बच्चों संग बांटी खुशियाँ।

निष्पक्षता और निर्भीकता के पर्याय बने वरिष्ठ पत्रकार अनूप चौरसिया: ‘न्योता भोज’ से दिया उत्कृष्ट सामाजिक सरोकार का संदेशजन्मदिवस के अवसर पर जनजातीय बच्चों संग बांटी खुशियाँ; विश्व हिंदू सेवा दल के केंद्रीय नेतृत्व ने ‘राष्ट्रीय कोर कमेटी’ में पदोन्नति की दूरभाष पर की औपचारिक घोषणा

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की प्रासंगिकता, संवैधानिक मूल्यों एवं निर्भीक पत्रकारिता को आत्मसात कर जनसेवा के मार्ग पर अग्रसर ‘पब्लिक आई न्यूज़’ के वरिष्ठ संवाददाता तथा विश्व हिंदू सेवा दल के छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी अनूप कुमार चौरसिया का जन्मदिवस सोमवार को अत्यंत गरिमामय, अनुकरणीय एवं संवेदनशीलता से परिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

जनजातीय आंचल में ‘न्योता भोज’ एवं सहभोज की अनुठी परंपरा
सामाजिक समरसता और मानवीय मूल्यों को जीवंत रखते हुए अनूप चौरसिया ने अपने जन्मदिवस का शुभारंभ रतनपुर क्षेत्र के कोरबा भंवर (वार्ड क्र.-1) स्थित जोगी अमराई प्राथमिक शाला में जनजातीय (आदिवासी) बच्चों के मध्य पहुँचकर किया। उन्होंने भारतीय सहभोज परंपरा को सहेजते हुए ‘न्योता भोज’ का भव्य आयोजन किया, जहाँ बच्चों को पौष्टिक भोजन, मिष्ठान एवं उपहार वितरित कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी।
केंद्रीय नेतृत्व की दूरभाष पर बड़ी घोषणा: ‘राष्ट्रीय कोर कमेटी’ में मिली महती जिम्मेदारी
पत्रकारिता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अनूप चौरसिया के निष्पक्ष, निर्भीक और अनुकरणीय योगदान को रेखांकित करते हुए संगठन के मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) स्थित केंद्रीय मुख्यालय से शीर्ष नेतृत्व ने बड़ी घोषणा की।
दूरभाष पर संवाद: संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश राजपूत एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (एचडी) सुरेश चंद्र सागर ने राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पंडित श्रवण दुबे ‘समुद्र शास्त्री’ से दूरभाष पर संपर्क साधकर अनूप चौरसिया को जन्मदिवस की बधाई दी।
पदोन्नति का ऐलान: केंद्रीय नेतृत्व ने अनूप चौरसिया की निष्ठा और जनसेवा को देखते हुए उन्हें विश्व हिंदू सेवा दल की सर्वोच्च संस्था ‘राष्ट्रीय कोर कमेटी’ में सम्मिलित (प्रमोट) करने का औपचारिक ऐलान किया। आधिकारिक मनोनयन पत्र शीघ्र ही केंद्रीय कार्यालय से निर्गत किया जाएगा। इस घोषणा से छत्तीसगढ़ सहित राष्ट्रीय स्तर के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर व्याप्त है।
जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्ध जनों ने की मुक्तकंठ से सराहना
”संवैधानिक सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं”
“अनूप चौरसिया निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीकता के सशक्त प्रतीक हैं। उन्होंने सदैव पत्रकारिता के संवैधानिक धर्म का पालन करते हुए सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, जनहित के मुद्दों को पूरी पारदर्शिता से पटल पर रखा है।”
— लवकुश कश्यप (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, रतनपुर)
”सत्य के प्रति प्रतिबद्धता वंदनीय”
“तथ्यों की प्रामाणिकता और निर्भीकता के साथ जन-आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाना ही सच्चे पत्रकार का धर्म है, जिसे अनूप चौरसिया पूरी निष्ठा के साथ आत्मसात किए हुए हैं।”
— नीरज जायसवाल (सदस्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व नगर उपाध्यक्ष)
शुभकामनाओं का तांता
विश्व हिंदू महासभा (छत्तीसगढ़) के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण पाल, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पंडित श्रवण दुबे ‘समुद्र शास्त्री’ एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश वाधवानी ने अनूप चौरसिया को राष्ट्रीय कोर कमेटी में स्थान मिलने पर बधाई देते हुए उनके दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
गरिमामयी उपस्थिति एवं आभार अभिव्यक्ति
इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष जितेंद्र दुबे, पूर्व महामंत्री मोहर खान, इम्तियाज अहमद, सत्य यादव, शुभम यादव, निखिल यादव, विद्यालय परिवार के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
प्राप्त स्नेह, सम्मान और दायित्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए अनूप कुमार चौरसिया ने कहा:

”मासूम जनजातीय बच्चों के बीच व्यतीत यह क्षण मेरे जीवन की अनमोल पूंजी है। केंद्रीय नेतृत्व विश्व हिंदू सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश राजपूत, द्वारा पर जो विश्वास मुझ पर व्यक्त किया गया है, मैं उस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी सत्यनिष्ठा से करूँगा। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की मर्यादा और संवैधानिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखते हुए सदैव पीड़ित और वंचित वर्ग की मुखर आवाज बनता रहूँगा।”
