सरस्वती शिशु मंदिर सरगांव विद्यालय में दो दिवसीय बिलासपुर विभाग के प्राचार्य प्रधानाचार्य कार्य योजना

*सरस्वती शिशु मंदिर सरगांव विद्यालय में दो दिवसीय बिलासपुर विभाग के प्राचार्य प्रधानाचार्य कार्य योजना*


मुगेली सरगांव सरस्वती शिशु मंदिर में बिलासपुर विभाग की बैठक दिनांक 1अगस्त एवं 2अगस्त को सम्पन्न हुआ इस बैठक में गौरेला पेंड्रा मरवाही बिलासपुर मुंगेली जिले से 22विद्यालय के प्राचार्य प्रधानाचार्य शामिल हुए इस कार्य क्रम में छत्तीसगढ़ प्रांत के पूर्व प्रांत प्रमुख तथा कोनी प्रकल्प के महाप्रबंधक श्री गौरीशंकर कटकवार जी बिलासपुर विभाग के विभाग प्रमुख श्री वैभव पांडेय जी एवं विभाग समन्वयक श्री गेंद राम राजपूत जी का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ इस बैठक में विद्यालय में वर्ष भर चलने वाले शैक्षिक गतिविधियों और खेल शारीरिक योग संगीत परीक्षा परिणाम आदि की योजना बनाई गई कार्यक्रम के समापन समय पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरगांव के अध्यक्ष श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं व्यवस्थापक श्री मंजीत सिंह हुरा जी ने समस्त प्राचार्य प्रधानाचार्य का सम्मान किया

अन्य खबरें