|

छत्तीसगढ़ के सभी मुक्तिधाम बनेंगे ‘आदर्श मुक्तिधाम’, संरक्षक लक्ष्मण पाल,महंत समुद्र शास्त्री समेत क्षेत्रीय रहवासियों ने किया संकल्प का ऐलान

छत्तीसगढ़ के सभी मुक्तिधाम बनेंगे ‘आदर्श मुक्तिधाम’, संरक्षक लक्ष्मण पाल पंडा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष छत्तीसगढ़ संतोष पाल, लालू कौशिक, मोनू कौशिक, दीपक यादव, हरिओम यादव , के सामाजिक संस्थाओं सहित गौ रक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी छत्तीसगढ़ रामेश्वर पांडे उर्फ फ्क्कड़ बाबा महंत समुद्र शास्त्री ने किया संकल्प का ऐलान
​बिलासपुर/बोदरी: सामाजिक संस्थाओं के तत्वावधान में आदर्श मुक्तिधाम बोदरी के संरक्षक लक्ष्मण पाल, महंत पंडित श्रवण दुबे (समुद्र शास्त्री) और वरिष्ठ पत्रकार आर. जे. रमझाझर ने एक महत्वपूर्ण साझा बयान जारी किया है।
​सरकार की उदासीनता के बाद संस्था ने संभाली कमान
​पदाधिकारियों ने बताया कि लगभग 6 माह पूर्व छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्य न्यायाधीश ने राज्य सरकार को प्रदेश में ‘आदर्श मुक्तिधाम’ विकसित करने के निर्देश दिए थे। किंतु, शासन स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्यवाही न होने के कारण महाकाल आश्रम हरिद्वार के श्री 1008 हिमानंद सरस्वती जी के आदेशानुसार यह निर्णय लिया गया है कि अब संस्था स्वयं पहल कर छत्तीसगढ़ के सभी मुक्तिधामों को ‘आदर्श मुक्तिधाम’ में परिवर्तित करने का अभियान चलाएगी।
​तिफरा मुक्तिधाम में ‘पवित्र शव विश्राम स्थल’ का निर्माण

​इसी अभियान की पहली कड़ी के रूप में यदुनंदन नगर, तिफरा मुक्तिधाम में एक बड़ी समस्या का समाधान किया गया है। महंत समुद्र शास्त्री ने बताया:
​”माँ काली श्मशान वासिनी के आशीर्वाद से मैंने महसूस किया कि यहाँ अंतिम संस्कार से पूर्व शव को ससम्मान रखने और पूजा विधि करने के लिए कोई निश्चित स्थान नहीं था। विवश होकर परिजनों को पवित्र शव जमीन पर रखना पड़ता था। इस पीड़ा को देखते हुए मैंने वहां ‘पवित्र शव विश्राम स्थल’ का निर्माण करवाया है, ताकि अंतिम विदाई गरिमामय तरीके से संपन्न हो सके।”
​जन-कल्याण की ओर बढ़ते कदम
​जन कल्याण पुनर्वास केंद्र मीडिया हाउस, बिलासपुर सहित(बोदरी) के सदस्यों एवं पदाधिकारियों के अंतर्गत ज्योति कुलदीप मीना सीता शांति आरती रेखा पुष्पा सहित  इस आयोजन में कहा गया है ।

  1. कि मुक्तिधामों का कायाकल्प करना केवल सौंदर्यीकरण नहीं, बल्कि मानवता और संस्कारों के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। संस्था का लक्ष्य है कि प्रदेश का हर मुक्तिधाम बुनियादी सुविधाओं से लैस हो और वहां आने वाले शोक संतप्त परिवारों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
  2. लक्ष्मण पाल संरक्षक आदर्श मुक्तिधाम बोदरी सहित समस्त क्षेत्र रेहवासियों के गिफ्ट बंद हो गया की विशेष सराहना भी की गई।
  3. ​जारीकर्ता: , आर जे रमझाझर

जन कल्याण पुनर्वास केंद्र, मीडिया हाउस बोदरी तहसील, जिला- बिलासपुर (छ.ग.)

अन्य खबरें