संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज जयंती पर निकली शोभायात्रा का भव्य स्वागत
सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज ने पुष्पमाला पहनाकर किया अभिनंदन, पेयजल व जूस की व्यवस्था…
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। 14 अप्रैल 2026
संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज जयंती के पावन अवसर पर श्रीवास समाज बिलासपुर के नेतृत्व में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज, बिलासपुर द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया, देवकीनंदन चौक स्थित तिलक नगर हनुमान मंदिर के समीप आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में समाज के लोगों नें उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों नें श्रीवास समाज के वरिष्ठजनों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर सम्मान व्यक्त किया, साथ ही शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए लीची जूस एवं पेयजल की विशेष व्यवस्था भी की गई, जिससे कार्यक्रम में सेवा भाव का सुंदर उदाहरण देखनें को मिला।
स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देवेंद्र सिंह, प्रियंक परिहार, विक्रम सिंह, प्रकाश सिंह, संजू सिंह, सुधीर सिंह, अतुल सिंह, बसंत सिंह, सोनल सिंह, रौशन सिंह, चितरंजन सिंह, रूद्र सिंह, ऋषभ सिंह एवं ऋषि सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला तथा सभी ने मिलकर सामाजिक एकता और समरसता का संदेश दिया।


