|

मुख्यमंत्री बिजली बिल माफी योजना 2026 के तहत शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को दिया जा रहा राहत

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। 23 मार्च 2026

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री बिजली बिल माफी योजना 2026 का विधिवत शुभारंभ विगत 12 मार्च 2026 को किया गया था, इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधी एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही, जहां योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई थी और पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ लेनें के लिए प्रेरित किया गया था।

इसी तारतम्य में आज छत्तीसगढ़ राज्य के न्यायधानी बिलासपुर जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत पेण्ड्रीडीह के शिविर स्थल पर लगाए गए बैनर के माध्यम से योजना के उद्देश्यों और लाभों को दर्शाया गया, इस योजना के तहत लंबे समय से लंबित बिजली बिलों में राहत प्रदान कर उपभोक्ताओं को आर्थिक बोझ से मुक्त करनें का प्रयास किया जा रहा है, विशेष रूप से गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को इस योजना से सीधा लाभ मिलनें की उम्मीद है।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों नें बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य विद्युत उपभोक्ताओं को राहत देना तथा बकाया बिलों की वसूली में पारदर्शिता लाना है, उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करें।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही।

अंत में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा योजना के सफल क्रियान्वयन का संकल्प लिया गया।

अन्य खबरें