|

वेस्ट ज़ोन अस्मिता हॉकी लीग: सब-जूनियर बालिका वर्ग का फाइनल कल, समापन समारोह भी होगा आयोजित

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़। 23 मार्च 2026

हाॅकी इंडिया एव खेलो इंडिया के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ हाॅकी द्वारा आयोजित अस्मिता वेस्ट ज़ोन हॉकी लीग (सब-जूनियर बालिका वर्ग) अपनें अंतिम चरण में पहुंच गई है, प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एवं समापन समारोह मंगलवार, 24 मार्च को प्रातः 07:30 बजे स्थानीय अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, राजनांदगांव में आयोजित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव नें जानकारी देते हुए बताया कि महिला हॉकी को बढ़ावा देनें के उद्देश्य से देशभर में ‘अस्मिता हॉकी लीग’ का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में राजनांदगांव में आयोजित इस वेस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और मेजबान छत्तीसगढ़ की टीमों नें भाग लिया।

प्रतियोगिता के संयोजक मृणाल चौबे के अनुसार सभी मैच राउंड-रॉबिन लीग पद्धति के आधार पर खेले गए, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हॉकी मध्य प्रदेश नें पहला स्थान हासिल किया, जबकि मेजबान छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचा, महाराष्ट्र नें तीसरा और राजस्थान नें चौथा स्थान प्राप्त किया।

विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करनें वाली टीम को ₹1,80,000, द्वितीय को ₹1,44,000 तथा तृतीय और चतुर्थ स्थान की टीमों को ₹90,000-₹90,000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी सहित आयोजन समिति नें सभी खेल प्रेमियों और दर्शकों से फाइनल मुकाबले एवं समापन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होनें की अपील की है।

अन्य खबरें