शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मोहित यादव की सौजन्य भेंट, क्षेत्रीय विषयों पर हुई चर्चा
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मोहित यादव की सौजन्य भेंट, क्षेत्रीय विषयों पर हुई चर्चा
मुंगेली। जिले के सक्रिय एवं कर्मठ भाजपा कार्यकर्ता मोहित यादव ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से उनके गृह निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास, शिक्षा व्यवस्था तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर संक्षिप्त चर्चा हुई। मोहित यादव ने मुंगेली क्षेत्र से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों से भी मंत्री को अवगत कराया।
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कार्यकर्ता की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा और विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
