*राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ वाले बयान के समर्थन में संबलपुर में कांग्रेस का

*राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ वाले बयान के समर्थन में संबलपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल*

*ब्लॉक अध्यक्ष गणेश राजपूत के नेतृत्व में निकली रैली, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल*

*रंजीत बंजारे RJ रमझाझर न्यूज़ बेमेतरा – संबलपुर।* लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा चुनाव में वोट चोरी का मुद्दा उठाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आक्रामक हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश और जिला अध्यक्ष आशीष छाबड़ा व पूर्व विधायक गुरुदयाल बंजारे के मार्गदर्शन में शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस संबलपुर ने बड़ा प्रदर्शन किया।

 

ब्लॉक अध्यक्ष गणेश राजपूत के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रानी अवंती बाई लोधी चौक से बाजार चौक तक पैदल मार्च निकाला और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग की।

कांग्रेसजनों ने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी लोकतंत्र के लिए खतरा है। इस दौरान राज्यपाल के नाम ज्ञापन नांदघाट तहसीलदार को सौंपा गया।

 

कार्यक्रम में विजय बघेल, सुशीला जोशी, झम्मन बघेल, मोटु तिवारी, देवेंद्र साहू, अश्विनी अनंत, अंजलि मारकंडे, राम बिहारी राजपूत, सतीश मारकंडे, ईश्वरी साहू, मुरली मनोहर राजपूत, अमित राजपूत, लव कुमार राजपूत, रोली वैष्णव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे!!

अन्य खबरें