सेवा, सुशासन और जनकल्याण’ के 12 गौरवशाली वर्षों पर भाजपा की विशेष प्रेस वार्ता: जांजगीर में विकास कार्यों का हुआ।
सेवा, सुशासन और जनकल्याण’ के 12 गौरवशाली वर्षों पर भाजपा की विशेष प्रेस वार्ता: जांजगीर में विकास कार्यों का हुआ लेखा-जोखा प्रस्तुत
जांजगीर-चांपा: माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा जनसेवा, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में पूर्ण किए गए 12 ऐतिहासिक वर्षों के उपलक्ष्य में, आज जिला भाजपा कार्यालय, जांजगीर में एक गरिमामयी प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर केंद्र सरकार की विगत 12 वर्षों की उपलब्धियों और लोक-कल्याणकारी नीतियों पर विस्तृत संवाद किया गया।
विकास और सशक्तिकरण की गाथा
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता ने रेखांकित किया कि पिछले 12 वर्षों का कालखंड ‘अंत्योदय’ और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को समर्पित रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गरीब कल्याण, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प, अभूतपूर्व आधारभूत संरचना
(Infrastructure) विकास, नारी शक्ति के सशक्तिकरण और किसान सम्मान से जुड़े निर्णयों ने देश को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दी है। उन्होंने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र की प्रगति में इन योजनाओं के योगदान को ऐतिहासिक करार दिया।
लोकतंत्र के प्रहरी: मीडिया का सम्मान
इस अवसर पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ—मीडिया के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए पत्रकार साथियों का अभिनंदन किया गया। मुख्य वक्ता ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और समाज के प्रति सजग प्रहरी की भूमिका निभाने में मीडिया का योगदान अनुकरणीय है। यह संवाद इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सदैव स्वस्थ पत्रकारिता और रचनात्मक आलोचना का सम्मान करती है।
वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति
कार्यक्रम में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की गौरवमयी उपस्थिति रही, जिनमें मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक श्री धर्मलाल कौशिक जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही, जांजगीर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री अम्बेश जांगड़े जी, पूर्व लोकसभा सांसद श्रीमती कमला पाटले जी, पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री गुलाब चंदेल जी एवं जिला महामंत्री श्रीमती नंदनी राजवाड़े जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, ऊर्जावान कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

