किसानों के लिए 10,000 करोड़ का ऐतिहासिक बजट, मुख्यमंत्री का भव्य अभिनंदन

रायपुर। विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत छत्तीसगढ़ सरकार के बजट में किसानों के लिए 10,000 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक प्रावधान पर भाजपा किसान मोर्चा ने भव्य अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

भाजपा किसान मोर्चा सोशल मीडिया प्रदेश सहप्रभारी एवं हिन्द सेना युवा ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य साहू ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश के किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किसानों को बेहतर समर्थन मूल्य दिलाने के साथ-साथ सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, गुणवत्तापूर्ण बीज वितरण, आधुनिक कृषि यंत्रों की उपलब्धता और कृषि बाजारों के विकास में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार का यह बजट किसानों के समग्र विकास की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम है। सिंचाई परियोजनाओं, उन्नत कृषि तकनीकों और फसल बीमा योजनाओं पर विशेष जोर देकर सरकार ने किसानों की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा किया है।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राकेश तिवारी, पुरुषोत्तम देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत वर्मा, मनीषा चंद्राकर, बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, प्रदेश मंत्री राजेश साहू, रवीन्द्र सिंह, योगेश्वरानंद योगी, विनय साहू, गोविंद साहू, महेश कौशल, ओमप्रकाश साहू, धीरेन्द्र शर्मा, पुष्पेंद्र तिवारी, अमरीका वर्मा, अर्चना शुक्ला, वंदना सिंह, अरविंद साहू, संदीप संडे, रवीश गुप्ता, तरुण वैद, विलाश सुतार और मिथलेश यादव सहित अनेक पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय का समर्थन करते हुए किसानों के विकास, कल्याण और आत्मनिर्भरता के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

अन्य खबरें