पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर “सेवा सदन” में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर “सेवा सदन” में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

बिलासपुर।
निज कार्यालय “सेवा सदन” में प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा उनके विचारों को स्मरण करते हुए नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी द्वारा प्रतिपादित अंत्योदय के सिद्धांत, राष्ट्रसेवा और संगठन शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात कर ही सशक्त भारत के निर्माण का सपना साकार किया जा सकता है।

इस अवसर पर भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल, जिला महामंत्री, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न पत्रिकाओं, सामाजिक संस्थाओं एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मीडिया हाउस, जनकल्याण पुनर्वास केंद्र एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन किया गया। विश्व मानव परमार्थ लीगल एंड सोशल ट्रस्ट संस्कृति प्रकोष्ठ के पंडित श्रवण दुबे (समुद्रशास्त्री), वरिष्ठ पत्रकार अमर स्तंभ आर.जे. रमझाझर सहित अन्य पदाधिकारियों ने आमजन को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए सामाजिक चेतना के प्रसार का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।
