गडरिया समाज सम्मेलन में लक्ष्मण पाल का भव्य स्वागत, समाज सेवा को मिली नई दिशा
गडरिया समाज सम्मेलन में लक्ष्मण पाल का भव्य स्वागत, समाज सेवा को मिली नई दिशा

बोदरी।
गडरिया समाज एवं अखिल भारतीय हिंदू राष्ट्र निर्माण सेना के नव नियुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण पाल ने अहिल्याबाई होल्कर के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए समाज सेवा की मजबूत नींव रखी।

इसी क्रम में कल आयोजित गडरिया समाज के वार्षिक सम्मेलन में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इस अवसर पर अध्यक्ष संतोष सपरे (रामपुर) के साथ नव नियुक्त बोदरी अध्यक्ष लक्ष्मण पाल का भव्य एवं दिव्य स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए लक्ष्मण पाल ने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों और साथियों से सीख लेकर, उनके सहयोग से आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिससे समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थितजनों ने प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम का आनंद लिया।
इस अवसर पर विश्व महालक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह, बोदरी तहसील इकाई कार्यालय सचिव द्वारा समाजसेवा को बढ़ावा देने की अपील की गई। वहीं, क्राइम फ्री इंडिया मिशन द्वारा अपराध मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया तथा संस्था के संवैधानिक पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई।
इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक धरमलाल कौशिक ने सामाजिक संस्था की गतिविधि को देखते हुए, जगह और 10 लाख रुपया पाल समाज को भी दिया
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार पं. श्रवण दुबे ‘समुद्रशास्त्री’ द्वारा किया गया। उन्होंने समाज में संस्थाओं की भूमिका एवं उनके महत्व को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में समाज सेवा के लिए सभी को आगे आने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार पं. श्रवण दुबे ‘समुद्रशास्त्री’, अमर स्तंभ आरजे रमझाझर (छत्तीसगढ़ मीडिया हाउस), ज्योति कुलदीप (पूर्व महिला मोर्चा भाजपा, बोदरी तहसील), जनकल्याण पुनर्वास केंद्र बोदरी सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
वहीं, पं. श्रवण दुबे ‘समुद्रशास्त्री’ एवं छत्तीसगढ़ मीडिया हाउस के संयोजन में आयोजित मेले के तीसरे संस्करण ने पहले ही दिन यह सिद्ध कर दिया कि यह आयोजन केवल व्यापार का केंद्र नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता का सशक्त मंच है। इसमें महिला समूह, पत्रकार संगठन, सामाजिक संस्थाएं एवं सहयोगी संगठन मिलकर आम जनमानस के पुनर्वास एवं उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं।
इस आयोजन ने समाज को एकजुट करने और सेवा भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस वीडियो में पूरा रिपोर्ट विस्तार से बताई गई है कृपया इसे जरूर देखें👇👇👇👇👇👇👇👇
