छत्तीसगढ़ में नए साल का जश्न, हुड़दंगियों की खैर नहीं! 10 बजे सन्नाटा इस बार एक अनोखा नियम लागू किया गया है

Chhattisgarh New Year Guidelines-छत्तीसगढ़ में नए साल का जश्न, हुड़दंगियों की खैर नहीं! 10 बजे सन्नाटा
इस बार एक अनोखा नियम लागू किया गया है—यदि कोई ग्राहक पार्टी में नशे में धुत हो जाता है, तो उसे सुरक्षित घर पहुंचाने की जिम्मेदारी आयोजक की होगी। बिना लाइसेंस शराब परोसने पर होटल या फार्म हाउस का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। इस साल केवल 12 जगहों को ही शराब परोसने का लाइसेंस मिला है, जबकि पिछले साल यह संख्या 42 थी।Chhattisgarh New Year Guidelines/दुर्ग: नए साल 2026 के स्वागत के लिए जहां पूरा छत्तीसगढ़ तैयार है, वहीं प्रदेश की पुलिस ने भी ‘मिशन न्यू ईयर’ के तहत सुरक्षा के कड़े घेरे तैयार कर लिए हैं।

Chhattisgarh New Year Guidelines/राजधानी रायपुर से लेकर बस्तर के जंगलों तक, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। इस बार जश्न के बीच हुड़दंग करने वालों, स्टंट दिखाने वालों और नियमों को ताक पर रखने वालों के लिए जेल की सलाखें तैयार हैं।

राजधानी रायपुर में पुलिस ने कड़े नियम लागू किए हैं। एसएसपी लाल उमेद सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि रात 10 बजे के बाद डीजे या तेज संगीत पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।शहर में 600 पुलिसकर्मी और 50 पेट्रोलिंग गाड़ियां तैनात रहेंगी।

इस बार एक अनोखा नियम लागू किया गया है—यदि कोई ग्राहक पार्टी में नशे में धुत हो जाता है, तो उसेइस बार एक अनोखा नियम लागू किया गया है—यदि कोई ग्राहक पार्टी में नशे में धुत हो जाता है, तो उसे सुरक्षित घर पहुंचाने की जिम्मेदारी आयोजक की होगी। बिना लाइसेंस शराब परोसने पर होटल या फार्म हाउस का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। इस साल केवल 12 जगहों को ही शराब परोसने का लाइसेंस मिला है, जबकि पिछले साल यह संख्या 42 थी।

बिलासपुर: यहाँ पहली बार जश्न पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। 800 पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। साथी तोरवा थाना चकरभाठा थाना सिरगिट्टी थाना में विशेष रूप से इंतजाम किए गए हैं जिससे सामाजिक तत्व किसी भी प्रकार का नए साल के माहौल में हुड़दंग ना कर सके।Chhattisgarh New Year Guidelines

दुर्ग: दुर्ग पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि कोई सड़क पर केक काटते या बाइक पर स्टंट करते पाया गया, तो उसे सीधा जेल भेजा जाएगा।

बस्तर: नक्सल प्रभावित इलाकों और पर्यटन केंद्रों पर चार दिन पहले ही 400 अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी गई है।
रायगढ़ और सरगुजा में पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर गाली-गलौज, तेज रफ्तार वाहन चलाने या शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर गैर-जमानती धाराओं के तहत कार्रवाई हो सकती है। मुख्य मार्गों और सर्विस रोड पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।Chhattisgarh New Year Guidelines

अन्य खबरें