जिला मुख्यालय मुंगेली में IRCTC (रेलवे) टिकट काउंटर बंद होने के कारण आम नागरिकों को हो रही परेशानी
मुंगेली
मुंगेली:- जिला मुख्यालय मुंगेली में IRCTC (रेलवे) टिकट काउंटर बंद होने के कारण आम नागरिकों को हो रही परेशानी

मुंगेली:- जिला मुख्यालय में स्थित IRCTC रेलवे टिकट काउंटर पिछले 10 दिनों से बंद है। इसका सीधा फायदा उठाकर स्थानीय निजी टिकट एजेंट और बिचौलिए आम नागरिकों से मनमाने तरीके से अतिरिक्त चार्ज वसूल कर रहे हैं। वर्तमान में क्षेत्र के नागरिकों को निम्नलिखित गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में ये भी बताया गया है कि सरकारी काउंटर बंद होने के कारण मजबूरी में लोगों को निजी एजेंटों के पास जाना पड़ रहा है, जो एक सामान्य कंफर्म या तत्काल टिकट के लिए तय सरकारी शुल्क से ₹100 से ₹500 तक अतिरिक्त वसूली का शिकायत आ रहा है।

क्षेत्र के सीधे-साधे ग्रामीण और बुजुर्ग नागरिक, जो ऑनलाइन टिकट बुक करना नहीं जानते, वे इन एजेंटों के चंगुल में फंसकर सबसे ज्यादा आर्थिक ठगी का शिकार हो रहे हैं।
मुंगेली जिला मुख्यालय होने के नाते यहाँ प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों को यात्रा करनी पड़ती है। ऐसे में सरकारी टिकट काउंटर का बंद होना सीधे तौर पर निजी एजेंटों को बढावा दे रहा है और जनता का शोषण हो रहा है। 
इस विषय को संज्ञान में लेते हुए निजी टिकट एजेंटों द्वारा की जा रही इस मनमानी और अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाने हेतु जाँच व कार्रवाई करने की कृपा करें।
विदित हो कि आगामी दीपावली अवकाश में अधिकारी/कर्मचारियों को तत्काल में टिकट बुकिंग कराने की सुविधा हो पाती है, ऐसे में उनको भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है।
अजय साहू ने कलेक्टर से निवेदन करते हुवे कहा जनहित को ध्यान में रखते हुए जिला मुख्यालय मुंगेली में IRCTC रेलवे टिकट काउंटर को यथाशीघ्र पुनः प्रारंभ कराने हेतु संबंधित रेलवे अधिकारियों को निर्देशित करने की अपील की। साथ ही आवेदन में चेतावनी भी दी गई है 2 दिवस के भीतर उक्त टिकट काउंटर पुनः प्रांरभ नहीं होता तो युवा कांग्रेस मुंगेली द्वारा धरना प्रदर्शन, उग्र आंदोलन किया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।
