आरक्षण बचाओ महाआंदोलन: बिलासपुर में भीम आर्मी ने उठाई मांगें, मंडल आयोग की सिफारिशें लागू करने और सामाजिक भेदभाव समाप्त करने की अपील
आरक्षण बचाओ महाआंदोलन: बिलासपुर में भीम आर्मी ने उठाई मांगें, मंडल आयोग की सिफारिशें लागू करने और सामाजिक भेदभाव समाप्त करने की अपील
बिलासपुर (छत्तीसगढ़):
भीम आर्मी भारत एकता मिशन (बिलासपुर) के तत्वावधान में आरक्षण के समर्थन और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए ‘आरक्षण बचाओ महाआंदोलन’ का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शन 24 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे अंबेडकर चौक से कलेक्ट्रेट तक निकाला गया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में नीले झंडे, बैनर और तख्तियां लेकर विरोध दर्ज कराया। आंदोलनकारियों ने “चंद्रशेखर भैया जिंदाबाद” के नारे लगाए और मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगें रखीं:

मण्डल आयोग की सिफारिशें: मंडल आयोग की सभी सिफारिशों को पूर्ण रूप से लागू किया जाए।

भेदभाव और उत्पीड़न का अंत: जाति के नाम पर होने वाले भेदभाव एवं सामाजिक उत्पीड़न को पूर्णतः समाप्त किया जाए।
इस महाआंदोलन में बड़ी संख्या में भीम आर्मी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने बिलासपुर में कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालकर अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरी।
