फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, ग्रामीणों ने जताई हत्या की साजिश की आशंका
फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, ग्रामीणों ने जताई हत्या की साजिश की आशंका

मुंगेली। जिले के लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोदवाबानी में शुक्रवार को एक 44 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शिवकुमार ध्रुव (44 वर्ष), पिता सरजू राम ध्रुव, निवासी कोदवाबानी के रूप में की गई है। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने मामले में हत्या की साजिश की आशंका व्यक्त की है।
घटना की खबर लगते ही लालपुर थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव का पंचनामा तैयार किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
