श्रमिक पलायन रोकने छत्तीसगढ़ में “जन-पुनरुत्थान महासंकल्प” की शुरुआत।
श्रमिक पलायन रोकने छत्तीसगढ़ में “जन-पुनरुत्थान महासंकल्प” की शुरुआत।
बिलासपुर

पूर्व सैनिक संगठन के छत्तीसगढ़ सयोजक आर.के. सिंह, समुद्र शास्त्री, लक्ष्मण पाल और इंद्र कुमार भोजवानी के संयुक्त नेतृत्व में कौशल विकास केंद्र की होगी स्थापना
बिलासपुर/बोदरी।
छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों से अन्य राज्यों की ओर होने वाले श्रमिकों के अनियंत्रित पलायन को रोकने और उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक वृहद् कार्ययोजना तैयार की गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेता, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी एवं पूर्व सैनिक संघ छत्तीसगढ़ के संयोजक आर.के. सिंह ने राज्य में सामाजिक सुरक्षा और कौशल संवर्धन के माध्यम से श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है।

इस जन-कल्याणकारी विज़न को धरातल पर क्रियान्वित करने के लिए अखिल भारतीय हिंदू राष्ट्र निर्माण सेना व विश्व हिंदू सेवा दल के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित श्रवण दुबे ‘समुद्र शास्त्री’, विश्व हिंदू महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण पाल (आर.के. ज्वेलर्स) विश्व हिंदू सेवा दल मुख्य प्रभारी अमर कांत तिवारी उर्फ कटारी बाबा तथा वरिष्ठ समाजसेवी इंद्र कुमार भोजवानी के संयुक्त नेतृत्व में संगठनात्मक ढांचे का विस्तार किया जा रहा है। इस अभियान के तहत ‘जनकल्याण पुनर्वास केंद्र मीडिया हाउस बोदरी तहसील’ एवं राष्ट्रीय संस्थाओं के माध्यम से जमीनी स्तर पर व्यापक “जन-पुनर्जागरण अभियान” चलाकर शोषित एवं वंचित वर्ग को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा और उनका स्थानीय स्तर पर स्थायी पुनर्वास सुनिश्चित किया जाएगा।
वरिष्ठ समाजसेवी इंद्र कुमार भोजवानी का अनुकरणीय योगदान
इस महा-अभियान में वरिष्ठ समाजसेवी इंद्र कुमार भोजवानी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समाज के वंचित तबके के अधिकारों के लिए प्रशासनिक स्तर से लेकर धरातल तक संघर्षरत भोजवानी, शासन की जनकल्याणकारी व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निशुल्क फॉर्म भरने और वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी करने का कार्य निरंतर कर रहे हैं।
विश्व हिंदू सेवा दल ने पहल को सराहा
इस अभियान की सराहना करते हुए विश्व हिंदू सेवा दल युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सतीश वाधवानी ने पूरी टीम को बधाई दी है।
राष्ट्रीय संरक्षक पंडित श्रवण दुबे समुद्र शास्त्री,

विश्व हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण पाल (आर.के. ज्वेलर्स) लंबे समय से विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उनके इसी संगठनात्मक विज़न से प्रेरित होकर पूरी टीम इस जनसेवा के कार्य को सफल बनाने में जुटी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस संयुक्त प्रयास से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सीधा लाभ मिलेगा।
बोदरी एवं सरगांव में स्थापित होगा अत्याधुनिक कौशल विकास केंद्र

बिलासपुर और बोदरी आगमन पर आर.के. सिंह का नगर परिषद बोदरी की नवनियुक्त एल्डरमैन ज्योति कुलदीप सहित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने नागरिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर गौ प्रकोष्ठ प्रभारी छत्तीसगढ़ रामेश्वर पांडे उर्फ समसानी फक्कड़ बाबा, पूर्व सैनिक संघ संयोजक छत्तीसगढ़ आर.के. सिंह ने घोषणा की कि बोदरी तहसील के अंतर्गत शीघ्र ही संस्था के 11 सूत्री कार्यक्रम के तहत गुरुकुल गौशाला वृद्धाश्रम , सामाजिक विकास सुरक्षा हेतु जनकल्याण पुनर्वास केंद्र मडिया हाउस के साथ अत्याधुनिक विकास प्रशिक्षण केंद्र प्रत्येक ब्लॉक जिला में (Skill Development Centre) स्थापित किया जा रहा है।
इस केंद्र में स्थानीय श्रमशक्ति को आधुनिक तकनीकी, विनिर्माण और सुरक्षा सेवाओं का उच्चस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें गृह राज्य में ही गरिमापूर्ण व स्थायी रोजगार प्राप्त हो सके।

आधिकारिक वक्तव्य:
“हमारा मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ से पलायन को समूल नष्ट करना है। पंडित श्रवण दुबे समुद्र शास्त्री के संगठनात्मक विज़न, विश्व हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण पाल के सहयोग और समाजसेवी इंद्र कुमार भोजवानी के जमीनी संघर्ष के समन्वय से हमारी संस्थाएं और ‘जनकल्याण पुनर्वास केंद्र मीडिया हाउस बोदरी’ धरातल पर हर पीड़ित को न्याय दिलाएंगे। जनहित में किए जा रहे कार्यों को कौशल विकास केंद्र और सामाजिक सुरक्षा अभियान के जरिए एक व्यापक रूप दिया जाएगा।”
— आर.के. सिंह, संयोजक (पूर्व सैनिक संघ) छत्तीसगढ़ व भाजपा नेता

