मुंगेली पुलिस का ‘ऑपरेशन बाज’: जुआ फड़ पर सायबर सेल और लोरमी पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 9 जुआड़ी रंगे हाथ गिरफ्तार

 

​नवागांव वेंकट के खार (खेत) में चल रहा था दांव, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

​36,500 रुपये नगद, 7 मोबाइल और 6 मोटरसाइकिल सहित कुल ₹3.39 लाख का माल बरामद

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में अपराधियों पर कड़ा प्रहार, भेजी गई जेल

​मुंगेली।

जिले में अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुंगेली पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सायबर सेल और थाना लोरमी की संयुक्त टीम ने ग्राम नवागांव वेंकट के खार (खेत) में चल रहे एक बड़े जुआ फड़ पर दबिश देकर 9 जुआरियों को ताश के पत्तों पर पैसे का हार-जीत का दांव लगाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के जुआरियों और सटोरियों में हड़कंप मच गया है।

​मुखबिर की सूचना पर पुलिस की घेराबंदी

​जानकारी के अनुसार, 23 मई 2026 को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि नवागांव वेंकट के एक खेत में कुछ लोग ‘काटपत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही सायबर सेल और लोरमी पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर अचानक दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआरियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर सभी 9 आरोपियों को धर दबोचा।

​नकदी सहित लाखों का मशरूका जप्त

​पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और फड़ से भारी मात्रा में सामान और नकदी बरामद की है, जिसका विवरण इस प्रकार है:

जप्त सामग्री

विवरण / संख्या

अनुमानित कीमत (₹)

नगद राशि

फड़ एवं आरोपियों से

₹36,500/-

मोबाइल फोन

07 नग

₹62,500/-

मोटरसाइकिल

06 नग

₹2,40,000/-

अन्य

52 पत्ती ताश

कुल जप्ती

₹3,39,000/- (3 लाख 39 हजार)

अन्य खबरें