न्यायधानी बिलासपुर के मंथन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के साथ भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को आदान राशि वितरण किया।
न्यायधानी बिलासपुर के मंथन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के साथ भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को आदान राशि वितरण किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा बलौदाबाजार में भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ प्रदेश के श्रमिक वर्ग के लिए एक ऐतिहासिक पहल है। यह योजना उनके जीवन में आर्थिक संबल और नई आशा का संचार कर रही है।
इस पहल के अंतर्गत आज न्यायधानी बिलासपुर के मंथन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के साथ भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को आदान राशि वितरण किया। यह योजना प्रदेश के भूमिहीन कृषि मजदूरों के जीवन स्तर को सुदृढ़ बनाने एवं उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम के दौरान बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला सहित बड़ी संख्या में उपस्थित हितग्राहियों के चेहरों पर प्रसन्नता एवं आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से झलक रहा था। यह सहायता राशि उनके जीवन में नई उम्मीद, संबल और आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त करेगी। शासन की यह संवेदनशील पहल समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
