ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन का विस्तार: हेमू कालानी चौक से नया बस स्टैंड तक सख्त अभियान, अतिक्रमण पर कार्रवाई तेज
बिलासपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए यातायात पुलिस बिलासपुर ने ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन का विस्तार शुरू कर दिया है। अब तक शहर के 5 सेक्टरों को ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन घोषित किया जा चुका है, जहां नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

भारत सरकार का सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के दिशा-निर्देश, पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में 1 जनवरी 2026 से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नागरिकों में अनुशासन स्थापित करना है।
इसी क्रम में हेमू कालानी चौक से नया बस स्टैंड तक नए सेक्टर को ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन घोषित किया गया है। इस दौरान फुटपाथ और सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले बैनर, पोस्टर, फ्लेक्स, एलईडी और अन्य विज्ञापन सामग्री को जब्त कर हटाया गया। साथ ही दुकान संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे सड़क पर वाहनों की पार्किंग और सामान रखकर यातायात बाधित न करें।
पुलिस द्वारा सार्वजनिक अनाउंसमेंट के माध्यम से व्यापारियों और नागरिकों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर पंडित श्रवण दुबे समुद्र शास्त्री वरिष्ठ पत्रकार अमर स्तंभ आर जे रमझाझर को यातायात पुलिस ने बताया कि 26 फरवरी को भी हेमू कालानी चौक से नया बस स्टैंड तक सघन अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है, जिसमें डीएसपी शिव चरण परिहार सहित अन्य पुलिस एवं निगम अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका
