सघन बाइक पेट्रोलिंग में 6 संदिग्ध युवक गिरफ्तार, शांति भंग करने पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन बाइक पेट्रोलिंग अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर जमावड़ा कर लोगों को परेशान करने एवं क्षेत्र में अशांति का माहौल बनाने वाले 6 संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित निगरानी कर रही थी, इसी दौरान कुछ युवक सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए। स्थानीय नागरिकों की शिकायतों के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया और थाना लाकर उनके विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपियों में सगर सिंह (18 वर्ष), रजत दुबे (23 वर्ष), रितिक दुबे (24 वर्ष), इरफान खान उर्फ बघीरा (19 वर्ष), मनोज पटेल (31 वर्ष) एवं राज लाल सिंह मरावी (22 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्ती से कदम उठाए जाएंगे, ताकि आम नागरिक सुरक्षित वातावरण में जीवनयापन कर सकें।
