भोजपुरी समाज बिलासपुर छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस।

भोजपुरी समाज बिलासपुर छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस;
देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद ,भोजपुरी भवन में भोजपुरी समाज ने फहराया तिरंगा; 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हुआ भव्य आयोजन की घोषणा, मातृशक्ति की अगुवाई में 26 अगस्त को सजेगा ‘सावन महोत्सव’
बिलासपुर (छत्तीसगढ़):
राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर भोजपुरी समाज, बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद भोजपुरी समाज भवन परिसर में भव्य एवं गरिमामय ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया ।
प्रातः 9:30 बजे आयोजित इस राष्ट्रीय समारोह में भोजपुरी समाज के अध्यक्ष विजय ओझा द्वारा विधिवत राष्ट्रध्वज फहराया गया। इसके पश्चात उपस्थित जनसमूह ने सामूहिक राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी और भारत माता के जयघोष से संपूर्ण परिसर गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम में भोजपुरी समाज के संरक्षक एन. पी. शर्मा, लव ओझा एवं ओ. पी. सिंह की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। ध्वजारोहण के उपरांत एक औपचारिक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं एवं पदाधिकारियों ने देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, अमर शहीदों एवं राष्ट्रनिर्माताओं के अतुलनीय योगदान एवं बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर समाज के महासचिव बी. एन. ओझा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष तिवारी, हरेंद्र तिवारी, संतोष राय,मुरारी दुबे, सांस्कृतिक सचिव अमरकांत तिवारी उर्फ कटारी बाबा, बबलू कश्यप, बिहारी चौधरी एवं अर्जुन सिंह सहित कार्यकारिणी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सदस्यगण, प्रतिनिधि एवं सम्मानितगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस मौके पर विशेष बैठक मे समस्त भोजपुरी समाज (बिलासपुर, छत्तीसगढ़) ने विशेष सूचना भी जारी किया गया
जिसमे सभी सम्मानित समाजजनों, माताओं एवं बहनों को भोजपुरी समाज बिलासपुर द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत धूमधाम एवं हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण और देशभक्ति कार्यक्रमों के उपरांत समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें आगामी भव्य ‘सावन महोत्सव’ के आयोजन का निर्णय लिया गया है।
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का मुख्य अंश: 15 अगस्त के शुभ अवसर पर स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए समाज के विकास एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई। इसी कड़ी में समाज की महिलाओं को समर्पित सावन महोत्सव की संपूर्ण रूपरेखा तैयार की गई।
आगामी ‘सावन महोत्सव’ का विवरण:
- कार्यक्रम: भव्य ‘सावन महोत्सव’
- तिथि: 26 अगस्त 2026
- स्थान: डॉ. राजेंद्र प्रसाद भोजपुरी भवन, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
- आयोजक: भोजपुरी समाज बिलासपुर
विशेष आकर्षण एवं उद्देश्य: इस पूरे सांस्कृतिक आयोजन में महिला मातृशक्ति की मुख्य एवं सक्रिय भूमिका रहेगी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भोजपुरी महिलाओं के सामाजिक विकास हेतु एक बेहतर मंच प्रदान करना, हमारी पारंपरिक भोजपुरी धरोहर को संजोना और सावन के उल्लास को पारंपरिक भोजपुरी शैली में मनाना है।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने परस्पर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा समाज एवं राष्ट्र की प्रगति, अखंडता और समरसता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

