सांसद तोखन साहू की उपस्थिति में खैरवार बै में संपन्न हुआ अखंड नवधा रामायण समारोह

सांसद तोखन साहू की उपस्थिति में खैरवार बै में संपन्न हुआ अखंड नवधा रामायण समारोह
मुंगेली जिले के ग्राम खैरवार बै में आयोजित अखंड नवधा रामायण समारोह में श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। इस पावन अवसर पर माननीय श्री तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार एवं सांसद ने सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।


कार्यक्रम में ग्राम पंचायत खैरवार बै के सरपंच श्री प्रेम सागर ध्रुव, पूर्व सरपंच श्री रामाधार साहू, उपसरपंच श्रीमती उर्मिला रमेश यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। समारोह में राजीव श्रीवाश, धनसाय साहू, डॉ. जय राम साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, वीरेंद्र साहू, उमेद साहू, पालेस्वर साहू, श्याम कुमार साहू एवं नंद कुमार साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अपने संबोधन में सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि अखंड नवधा रामायण जैसे आयोजन समाज में संस्कार, एकता और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।
समारोह के दौरान अखंड नवधा रामायण पाठ, भजन-कीर्तन एवं प्रवचन का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
यह आयोजन ग्राम खैरवार बै की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त उदाहरण बना।

अन्य खबरें