दुर्ग पुलिस द्वारा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
*दुर्ग पुलिस द्वारा संवाद कार्यक्रम का आयोजन*
*स्थान-पुरानी पुलिस लाईन, दुर्ग स्थित प्रशासनिक भवन स्थित दधीचि प्रशिक्षण हाॅल*
-0-

आज दिनांक 08.01.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल, भापुसे. के निर्देशन में *नगर पालिका निगम, दुर्ग/पीडब्ल्यूडी एवं संबंधित विभाग के साथ पुराना पुलिस लाईन/नई पुलिस लाईन/पुरानी थाना दुर्ग में समस्याओं को लेकर निवासरत् परिवारों के साथ संवाद स्थापित किया गया ।*
श्रीमती अलका बाघमार महापौर दुर्ग, श्री सुमित अग्रवाल, आयुक्त नगर पालिका निगम, दुर्ग, श्री देवनारायण चन्द्राकर एम.आई.सी.प्रभारी नगर पालिका निगम दुर्ग, श्री नीलेश अग्रवाल, एम आई सी सदस्य , न.पा.नि.दुर्ग, श्री दुर्गेश गुप्ता, स्वा.अधि.न.पा.नि.दुर्ग को *अधिकारी/कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों द्वारा निगम एवं पीडब्ल्यूडी से संबंधित आने वाली समस्याओं से अवगत कराया गया, जिसे श्रीमती अलका बाघमार महापौर दुर्ग द्वारा दूर किए जाने का आश्वासन दिया गया* । *श्री सुमित अग्रवाल, आयुक्त नगर पालिका निगम, दुर्ग द्वारा कल से ही संबंधितों को समस्याओं का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया पीडब्ल्यूडी के एसडीओ श्री साहू द्वारा जर्जर भवनों का मरम्मत हेतु उनका सर्वे कर निराकरण करने कहा गया है ।
उक्त कार्यक्रम के दौरान श्री अभिषेक झा, रा.पु.से., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग, श्री नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक, दुर्ग उपस्थित थे।
